Xiaomi और Oppo लाएंगे फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोनः रिपोर्ट

Xiaomi और Oppo जल्द ही Samsung व Huawei जैसी कंपनियों के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन बनाने की रेस में शामिल हो जाएंगी।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 1 अगस्त 2018 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung व Huawei जैसी कंपनियां भी बना रही हैं ऐसा फोन
  • Xiaomi फोल्ड-आउट डिज़ाइन पर काम कर रही है
  • Huawei और Samsung फोल्ड-इन डिज़ाइन इस्तेमाल करेंगे
Xiaomi और Oppo जल्द ही Samsung व Huawei जैसी कंपनियों के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन बनाने की रेस में शामिल हो जाएंगी। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि Huawei की कोशिश दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की है। वैसे, सैमसंग ब्रांड फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर करीब दो साल से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। कंपनी ने हाल में पुष्टि की थी कि वह इस स्मार्टफोन को इस साल ही मार्केट में लाएगी और यह कोई दिखावा मात्र नहीं होगा। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दक्षिण कोरिया की यह कंपनी इस खास डिस्प्ले वाले फोन को 2019 में लाएगी। यह भी पता चला कि कंपनी Galaxy X नाम का इस्तेमाल नहीं करेगी। Samsung अब अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए Galaxy F ब्रांड नाम का इस्तेमाल करेगी। दूसरी तरफ, Xiaomi और Oppo भी 2019 में अपने-अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाएगी।

ETNews की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi और Oppo फोल्डेबल फोन के लिए हिंजेज़ और फोल्डेबल डिस्प्ले जैसी चीजों के लिए कई सपलायर के साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी और ओप्पो चीनी सपलायर्स से फोल्डेबल डिस्प्ले खरीदेगी। LG डिस्प्ले इस्तेमाल किए जाने का दावा है। रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi फोल्ड-आउट डिज़ाइन पर काम कर रही है। जबकि Huawei और Samsung द्वारा फोल्ड-इन डिज़ाइन इस्तेमाल करने की चर्चा है। हालांकि, ओप्पो के डिजाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि शाओमी और ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन कब तक लॉन्च होंगे। इसके अलावा चीनी कंपनियां हैंडसेट की कीमत को लेकर क्या रणनीति अपनाएगी? यह भी साफ नहीं है। Xiaomi व Oppo को हमेशा से सैमसंग और हुवावे जैसे ब्रांड की तुलना में सस्ते हैंडसेट लाने के लिए जाना जाता है। संभव है कि शाओमी का फोल्डेबल स्मार्टफोन 2019 में आए और इसकी कीमत बाकी ब्रांड के फोल्डेबल फोन से कम हो। फिलहाल, डिज़ाइन के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

आज की तारीख में मार्केट में कोई भी फोल्डेबल स्मार्टफोन नहीं है। ZTE ने बीते साल Axon M फोल्डेबल स्मार्टफोन को ज़रूर लॉन्च किया था। लेकिन यह दो अलग-अलग डिस्प्ले और एक हिंज पर बना है। अच्छी बात यह है कि अब करीब चार कंपनियां इस तकनीक को आम यूज़र तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  6. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  7. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.