Xiaomi भारत में फ्री में रिपेयर करेगा स्मार्टफोन, जानें कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम

इन दोनों स्मार्टफोन के कई यूजर्स ने बताया कि कई बार कैमरा खोलने पर वह क्रैश हो जाता है। अन्य यूजर्स ने भी कैमरा क्रैश होने की जानकारी दी थी जब इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसी थर्ड पार्टी ऐप खोली गईं थी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 11:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro Max की कैमरा ऐप खराब हुई है।
  • Xiaomi के लेटेस्ट MIUI अपडेट के चलते आई खराबी को कंपनी फ्री में ठीक करेगी
  • Redmi Note 10 में पहले डिस्प्ले में खामी की शिकायत भी दर्ज की गई थी।

Photo Credit: Gadgets 360

Xiaomi के लेटेस्ट MIUI अपडेट के चलते Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro Max यूजर्स को कैमरा ऐप क्रैश का सामना करना पड़ा है। अब इस बात को Xiaomi India ने माना है कि यूजर्स को ऐसी दिक्कतें आ रही हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के कई यूजर्स ने बताया कि कई बार कैमरा खोलने पर वह क्रैश हो जाता है। अन्य यूजर्स ने भी कैमरा क्रैश होने की जानकारी दी थी जब इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसी थर्ड पार्टी ऐप खोली गईं थी।

Redmi Note 10 Pro और Note 10 Pro Max यूजर्स के लिए MIUI 13 अपडेट कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था। Redmi India ने इस दिक्कत को मानते हुए सभी प्रभावित स्मार्टफोन्स के लिए टेक्निकल सपोर्ट और रिपेयर का ऐलान किया है। यह सर्विस पूरे उपमहाद्वीप में 2 हजार से ज्यादा Xiaomi के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के दी जा रही है। शाओमी इंडिया ने भी खराबी के लिए माफी मांगते हुए इस बात पर जोर दिया कि वह ग्राहकों की उम्मीदों से ज्यादा यूजर्स सेंट्रिक एक्सपीरियंस देने के लिए काम करते हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब Redmi Note 10 स्मार्टफोन्स में कैमरा में दिक्कत आई है। Redmi Note 10 के यूजर्स ने बीते दिसंबर में डिस्प्ले की खामी की शिकायत दर्ज की थी। वहीं इस साल के शुरू में POCO X3 Pro के लिए मदरबोर्ड की दिक्कतों को लेकर भी जानकारी दी गई थी। शाओमी ने कहा कि डिस्प्ले की दिक्कत की शिकायत सिर्फ 0.001% यूजर्स द्वारा बताई गई थी। मदरबोर्ड की खामी को भी माना गया और एक फ्री सर्विस के साथ और एक एक्सटेंडेड 6 माह की वारंटी भी दी गई।

स्पेसिफिकेशंस के लिए Redmi Note 10 Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले है। इसमें Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 64MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा, 5MP का तीसरा कैमरा और 2MP का चौथा कैमरा है। स्टोरेज के लिए इसमें 6GB या 8GB रैम है। वहीं 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 5050mAh की बैटरी है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 11 पर काम करता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Great macro camera
  • Attractive design, IP53 rating
  • Good overall performance
  • Fast charging
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy software at launch time
  • Redmi Note 10 Pro is nearly identical and priced lower
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.