Xiaomi MIX FOLD 4, MIX Flip सैटेलाइट कम्युनिकेशन वर्जन आए नजर, जानें सबकुछ

Xiaomi MIX Flip फोन 1.5k रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा और दूसरी डिस्प्ले कैमरे के नीचे होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2024 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIX Flip मॉडल 1.5k रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • Xiaomi MIX Flip स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगी।
  • Xiaomi MIX Flip स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Ovx8000 प्राइमरी कैमरा होगा

Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार कुछ नया करता रहता है। हाल ही में MIX FOLD 4 और MIX Flip सैटेलाइट कम्युनिकेशन वर्जन डाटाबेस में नजर आए हैं। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का पहले ही पता चल चुका है। अब Gizmochina की लीक में इन मॉडल के सैटेलाइट कम्युनिकेशन वर्जन का पता चला है।


MIX FOLD 4 & MIX Flip Features


Gizmochina के अनुसार, सैटेलाइट कम्युनिकेशन आमतौर पर सेलुलर कम्युनिकेशन से अलग होता है, क्योंकि यह ग्राउंड स्टेशन और सैटेलाइट के जरिए कनेक्ट होता है। यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को कनेक्ट करने की सुविधा देती है, खासतौर पर जब लिमिटेड या नो सेलुलर कवरेज क्षेत्रों में बेहतर काम आता है। सेलुलर नेटवर्क सिटी और कस्बों आदि में बेहतर रहता है, लेकिन पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह खराब हो जाता है। दूसरी ओर सैटेलाइट कम्युनिकेशन सभी कंडीशन में बेहतर कम्युनिकेशन प्रदान करता है। इसलिए Xiaomi के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले डिवाइस लॉन्च करना जरूरी है। MIX Flip मॉडल नंबर 2405AVPB7C और MIX FOLD 4 मॉडल नंबर 24076PX3BC के साथ नजर आए हैं, हालांकि ये मॉडल सिर्फ चीन के लिए हैं।


MIX FOLD 4 & MIX Flip Expected Specifications


MIX Flip Xiaomi का पहला Flip मॉडल होगा। यह 1.5k रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा और दूसरी डिस्प्ले कैमरे के नीचे होगी। दोनों स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगी। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Ovx8000 होगा, जिसे लाइट हंटर 800 भी कहा जाता है। इसके साथ 60 मेगापिक्सल ऑम्निविजन OV60A टेलीफोटो कैमरा होगा। Xiaomi MIX Flip के रियर कैमरे में ये दो सेंसर होंगे। इन दो कैमरों के अलावा Xiaomi MIX Fold 4 में 13 मेगापिक्सल OV13B अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल सैमसंग S5K3K1 टेलीफोटो कैमरा होगा।

Xiaomi MIX FOLD 4 और Xiaomi MIX Flip के सैटेलाइट कम्युनिकेशन वर्जन स्मार्टफोन की दुनिया में एक नई स्टैंडर्ड टेक्नोलॉजीकी शुरुआत कर सकते हैं। ये मॉडल यूजर्स को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगे, जिससे यूजर्स बेहतर कवरेज और बिना रुकावट कनेक्टिविटी की पेशकश करते हुए कभी भी और कहीं भी कॉन्टैक्ट में रह सकेंगे। Xiaomi MIX सीरीज जुलाई की शुरुआत में पेश होने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.