Xiaomi MIX Fold 2 में मिलेगा 50MP कैमरा और 12GB RAM! लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Xiaomi MIX Fold 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2022 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIX Fold 2 की कीमत लगभग 1,18,060-1,29,854 रुपये के बीच लॉन्च होगा।
  • Xiaomi MIX Fold 2 में बाहरी ओर आने वाली डिस्प्ले 6.56 इंच की हो सकती है।
  • Xiaomi MIX Fold 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है।

Xiaomi MIX Fold 2

Photo Credit: Xiaomi MIX Fold 2

Xiaomi एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें कम से कम पांच नई डिवाइसेज की घोषणा होनी की उम्मीद है। चीन में आयोजित होने वाला एक्सकुलेसिव लॉन्च इवेंट Xiaomi MIX Fold 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन के चलते सुर्खियों में आने की संभावना है। लॉन्च से पहले बी फोन का डिजाइन टीज किया जा चुका है। अब MySmartPrice ने फोन की रैम, स्टोरेज और प्राइस डिटेल्स का खुलासा किया है। यहां हम आपको इस फोन की डिटेल्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi MIX Fold 2 की कीमत CNY 10,000- 10,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,18,060-1,29,854 रुपये के बीच लॉन्च होगा। यह कीमत आमतौर पर 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से होगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फोल्डेबल में 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट भी होंगे और दोनों में 12GB RAM होगी।
Advertisement
 

Xiaomi MIX Fold 2 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi MIX Fold 2 में बाहरी ओर आने वाली डिस्प्ले 6.56 इंच की हो सकती है। यह FHD + रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले Samsung E5 AMOLED पैनल से लैस होगी। वहीं इसमें अंदर की ओर 8.02 इंच की फोल्डेबल OLED Eco2 पैनल डिस्प्ले होगी जो 2.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और एक अंडर डिस्प्ले कैमरा को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में एक 50 मेगापिक्सेल सोनी IMX766 प्राइमेरी कैमरा, एक 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जाएगा। हालांकि फ्रंट कैमरे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो Xiaomi MIX Fold 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। स्टोरेज की बात की जााए तो इस स्मार्टफोन में 1TB तक स्टोरेज के साथ 12GB रैम होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा। डाइमेंशन की बात की जाए तो यह फोन जब अनफोल्ड किया जाता है तो मोटाई 2 5.4 मिमी होती है। फोल्ड होने पर यह 11.2mm मोटाई का होगा। वजन की बात करें तो इस स्मार्टफोन का वजन करीब 262 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  3. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  4. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  5. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  7. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  10. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.