12GB RAM और 50MP कैमरा से लैस Xiaomi Mix Fold 2 लॉन्च, सैमसंग को मिलेगी कड़ी टक्कर

Xiaomi Mix Fold 2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,06,200 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix Fold 2 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,06,200 रुपये है।
  • Xiaomi Mix Fold 2 में 6.56 इंच की E5 AMOLED बाहरी डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Mix Fold 2 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस है।

Xiaomi Mix Fold 2 में 6.56 इंच की E5 AMOLED बाहरी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mix Fold 2 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 12GB RAM से लैस है। इसमें 6.56 इंच E5 AMOLED आउटर डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 21:9 ऑस्पेक्ट रेशियो, डॉल्बी विजन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। इसमें 8.02 इंच LTPO 2.0 इनर डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट 2K+ (2160x1914 पिक्सल) रेजोल्यूशन है। आइए इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Xiaomi Mix Fold 2 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mix Fold 2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,06,200 रुपये है। वहीं 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,18,000 रुपये है। वहीं 12GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 11,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,41,600 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर से चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Moon Shadow Black और Star Gold कलर में उपलब्ध है।
 

Xiaomi Mix Fold 2 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi Mix Fold 2 में 6.56 इंच की E5 AMOLED बाहरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, डॉल्बी विजन और 21:9 ऑस्पेक्ट रेशियो है। इनर डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी है। Xiaomi के मुताबिक, बाहरी डिस्प्ले हाई ब्राइटनेस मोड में 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस जनरेट कर सकती है। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, DCI-P3 कलर सरगम ​​और 2K+ (2160x1914 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ 8.02 इंच LTPO 2.0 फोल्डिंग डिस्प्ले है। इनर डिस्प्ले 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस पैदा कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI Fold 13 पर काम करता है।
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और  f/2.4 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.