• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2 डिस्‍प्‍ले वाला Xiaomi Mix Flip फोल्डेबल फोन लॉन्‍च, 12GB रैम, 50MP के 2 कैमरा, जानें प्राइस

2 डिस्‍प्‍ले वाला Xiaomi Mix Flip फोल्डेबल फोन लॉन्‍च, 12GB रैम, 50MP के 2 कैमरा, जानें प्राइस

Xiaomi Mix Flip : Xiaomi ने उसके पहले क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Flip को ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है।

2 डिस्‍प्‍ले वाला Xiaomi Mix Flip फोल्डेबल फोन लॉन्‍च, 12GB रैम, 50MP के 2 कैमरा, जानें प्राइस

Xiaomi Mix Flip में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। उसके साथ 50 एमपी का टेलिफोटो कैमरा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix Flip स्‍मार्टफोन ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च
  • 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्‍टोरेज के साथ हुआ पेश
  • फोन में दो स्‍क्रीन दी गई हैं, 50 एमपी का मेन कैमरा है
विज्ञापन
Xiaomi ने उसके पहले क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Flip को ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। दो महीने पहले यह डिवाइस चीन में पेश की गई थी। नया शाओमी स्‍मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दिया गया है। Xiaomi Mix Flip में 4.01 इंच का कवर डिस्प्ले और 6.86 इंच की इनर स्क्रीन है। यानी फोन में दो डिस्‍प्‍ले हैं। एक बाहर की तरफ और दूसरा अंदर की ओर। बाहर वाली स्‍क्रीन में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। इन्‍हें Leica के साथ पार्टनरशिप के तहत डेवलप किया गया है। 4,780mAh की बैटरी इस डिवाइस में लगाई गई है, जो 67W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Xiaomi Mix Flip Price, Availability

Xiaomi Mix Flip को 12GB+512GB कॉन्‍फ‍िगरेशन में लाया गया है। इसकी कीमत 1,300 यूरो (लगभग 1 लाख 21 हजार 500 रुपये) है। फोन को ब्‍लैक और पर्पल कलर में बेचा जाएगा। वाइट कलर ऑप्‍शन में भी यह फोन आता है, लेकिन ग्‍लोबल मार्केट्स में उसे नहीं लाया गया है। 
Latest and Breaking News on NDTV
 

Xiaomi Mix Flip Specifications

डुअल-सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट वाला Xiaomi Mix Flip लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। उस पर कंपनी के हाइपरओएस की लेयर है। इस फोल्डेबल फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। उसके साथ 12GB LPPDDR5X रैम मिलती है। इसका 16 जीबी रैम वेरिएंट भी है, जिसे ग्‍लोबल मार्केट्स में नहीं लाया गया है।  

फोन के बाहर की ओर 4.01 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। अंदर की तरफ 6.86 इंच का 1.5K (1,224 x 2,912 पिक्‍सल्‍स) क्र‍िस्‍टलरेस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। दोनों डिस्‍प्‍ले डॉल्‍बी विजन और एचडीआर10प्‍लस कंटेंट को सपोर्ट करते हैं। 

Xiaomi Mix Flip में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। उसके साथ 50 एमपी का टेलिफोटो कैमरा मिलता है। यह OmniVision OV60A40 सेंसर है और 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। दोनों कैमरों को लाइका के साथ मिलकर तैयार किया गया है। अंदर मौजूद स्‍क्रीन में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा है। 

512 जीबी स्‍टोरेज वाला Xiaomi Mix Flip कई कनेक्टिव‍िटी ऑप्‍शंस जैसे- 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, QZSS, NavIC, NFC और USB Type-C पोर्ट से पैक्‍ड है।  

फोन में 4,780mAh की बैटरी दी गई है जो 67W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। डिवाइस का वजन 192 ग्राम है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »