शाओमी एमआई नोट 2 में होगा 3डी टच डिस्प्ले और 4 जीबी रैमः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मार्च 2016 12:25 IST
खबर है कि शाओमी सेकेंड जेनरेशन एमआई नोट स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन की यह कंपनी अपने एमआई नोट 2 डिवाइस में सैमसंग द्वारा निर्मित एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी।

अब नई जानकारी शाओमी एमआई नोट 2 की कीमत को लेकर सामने आई है। इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है कि शाओमी एमआई नोट 2 भी फर्स्ट जेनरेशन डिवाइस की तरह शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। एक टिप्सटर ने अपने वीबो अकाउंट पर दावा किया कि एमआई नोट 2 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) होगी जो एमआई नोट की तुलना में ज्यादा है। याद दिला दें कि शाओमी एमआई नोट फैबलेट को जनवरी 2015 में 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 16 जीबी मॉडल की थी। वहीं, 64 जीबी मॉडल 2,799 रुपये (करीब 27,900 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था।

एमआई नोट 2 के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं। इसमें स्नपैड्रैगन 820 या 823 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। संभव है कि एमआई नोट 2 के भी एमआई नोट और एमआई नोट प्रो की तरह दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। लीक हुए अन्य स्पेसिफिकेशन में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 3600 एमएएच की बैटरी है। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि यह फैबलेट 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ भी आएगा। 3डी टच से प्रेरित प्रेशर सेंसेटिव डिस्प्ले इसकी अहम खासियतों में से होगा।

हालांकि, इन सारी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि शाओमी ने इस हफ्ते ही चीन में अपने रेडमी 3 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट रेडमी नोट 'प्रो' लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.