शाओमी मी नोट 2 लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम और 22.56 मेगापिक्सल का कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2016 13:11 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 2 के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं
  • इस फोन में 22.56 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • सबसे अहम खासियत फ्रंट और बैक पैनल पर दिए गए 3डी कर्व्ड ग्लास हैं
शाओमी ने मंगलवार को चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित कर्व्ड टू इंप्रेस इवेंट में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी नोट 2 लॉन्च किया। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट और बैक पैनल पर दिए गए 3डी कर्व्ड ग्लास हैं। इस कारण से शाओमी मी नोट 2 को डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, बहुत हद तक सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज जैसा। कंपनी ने इसे टू-साइड कर्व्ड डिस्प्ले का नाम दिया है।

शाओमी मी नोट 2 के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 2,799 चीनी युआन है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,299 चीनी युआन में मिलेगा। कंपनी ने एक ग्लोबल एडिशन भी पेश किया है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन होगी। ग्लोबल एडिशन वेरिएंट करीब 37 एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी बिल्ड एल्यूमीनियम की है।
Advertisement
 

शाओमी मी नोट 2 में 5.7 इंच का ओलेड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है। मी नोट 2 में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 परफॉर्मेंस एडिशन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 4070 एमएएच की बैटरी और यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

इस फोन में 22.56 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स318 एक्समोर आरएस सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और ईआईएस से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए मौजूद है आईएमएक्स268 एक्समॉर आरएस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इस कैमरे में ग्रुप सेल्फी फ़ीचर और ऑटो ब्यूटिफाई फ़ीचर मौजूद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

22.56-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4070 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.