Xiaomi Mi Mix 3 आएगा अक्टूबर में, Oppo Find X जैसा कैमरा स्लाइडर हो सकता है इसमें

Xiaomi का आगामी स्मार्टफोन Mi Mix 3 इस साल अक्टूबर में लॉन्च होगा। हालांकि, कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट इस बात का संकेत दे रही थी कि मी मिक्स 3 को 15 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi Mi Mix 3 आएगा अक्टूबर में, Oppo Find X जैसा कैमरा स्लाइडर हो सकता है इसमें

Photo Credit: Weibo/Lin Bin

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Mix 3 में होगी बेजल लेस डिस्प्ले
  • Oppo Find X की तरह मी मिक्स 3 में हो सकता है स्लाइडिंग कैमरा
  • 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है Mi Mix 3
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi का आगामी स्मार्टफोन Mi Mix 3 इस साल अक्टूबर में लॉन्च होगा। हालांकि, कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट इस बात का संकेत दे रही थी कि मी मिक्स 3 को 15 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी ने अपने अगले हैंडसेट की रिलीज डेट को कंफर्म कर दिया है। Xiaomi ने एक टीजर भी जारी किया है। इस टीजर को देखने से पता चला है कि मी मिक्स 3 स्मार्टफोन बिना नॉच, बिना बेजल डिजाइन वाला हैंडसेट होगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन में Oppo Find X की तरफ स्लाइडिंग कैमरा हो सकता है। कंपनी ने Mi Mix सीरीज के स्मार्टफोन में बेजल लेस डिस्प्ले देने का ट्रेंड शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी ओप्पो के नक्शेकदम पर चलते हुए स्लाइडिंग कैमरा दे सकती है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर शाओमी प्रेजिडेंट लिन बिन ने एक टीजर इमेज को पोस्ट किया है। इस टीजर इमेज में दिख रहा है कि Mi Mix 3 में कैमरा बेजल लेस डिस्प्ले के पीछे छिपा है। इसी पोस्ट से यह बात भी कंफर्म होती है Mi Mix 3 अक्टूबर में लॉन्च होगा। Mi Mix 3 को लेकर अभी तक ज्यादा आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिल पाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाओमी के इस हैंडसेट में सैमसंग क्वाड एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो कोप पैकेजिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Mix 3 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 510 डॉलर (लगभग 35,100 रुपये)। इस दाम में आपको  6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके सेरामिक एडिशन की कीमत 660 डॉलर (लगभग 45,400 रुपये) हो सकती है। 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज से लैस स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 555 डॉलर (लगभग 38,200 रुपये) होगी और इस वेरिएंट का सेरामिक एडिशन 705 डॉलर (लगभग 48,500 रुपये) में आएगा। स्टैंडर्ड एडिशन वाले 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 600 डॉलर (लगभग 41,300 रुपये) और इसके सेरामिक एडिशन की कीमत 750 डॉलर (लगभग 51,600 रुपये) होगी। स्टैंडर्ड एडिशन वाले 8 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 645 डॉलर (लगभग 44,400 रुपये) और इसके सेरामिक  एडिनशन वाले वेरिएंट की कीमत 795 डॉलर (लगभग 54,700 रुपये) होगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Mix 3, Xiaomi Mi Mix 3, Oppo Find X
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »