Xiaomi Mi Mix 2S में क्या-कुछ है खास...

फोन से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहें गैजेट्स 360 हिंदी के साथ। हम जल्द ही फोन के सभी पहलू पर विस्तार से रिव्यू करेंगे और बताएंगे कि नया Mi Mix 2S कैसा स्मार्टफोन है?

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Mix 2S पहली बार में हमें कैसा लगा, जानिए
  • Xiaomi Mi Mix 2S की परफॉर्मेंस हमें कैसी लगी?
  • Xiaomi Mi Mix 2S की बुनियादी पड़ताल, जल्द करेंगे विस्तार से रिव्यू
सबसे ज़रूरी बात यह है कि जब iPhone X को लोगों ने देखा तक नहीं था, तब  Xiaomi ने  Xiaomi Mi Mix में बेज़ल रहित डिज़ाइन देकर लोगों को चौंका दिया था। इसमें शाओमी ने सेरामिक बॉडी, एज टू एज डिस्प्ले भी दिया था। तथ्यों पर बात करें तो  Xiaomi Mi Mix से पहले बेज़ल रहित फोन लाने का श्रेय Sharp Aquos Crystal को जाता है। Xiaomi Mi Mix 2 में जहां बेहतर स्पीकर, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर मौज़ूद थे। मी मिक्स एक कॉन्सेप्ट फोन था जिसकी उपलब्धता सीमित थी। बाद में मिक्स 2 ने लोगों का ध्यान खींचा।

अब मी मिक्स 2एस दस्तक दे चुका है, जो मी मिक्स 2 के अपग्रेड के तौर पर आया है।  इसमें है क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर, अपडेटेड कैमरे और पहले से थोड़ा बदलाव। नए व्हाइट रंग में सिल्वर हाइलाइट के साथ आया कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर यूज़र को आकर्षित कर सकता है। ब्लैक वर्ज़न में गोल्ड हाइलाइट दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट मैगनेट इस फोन का हिस्सा है।
Advertisement

Mi Mix 2S में ऐल्युमिनियम फ्रेम से लैस कर्व्ड बैक है। फोन हाथ में लेकर अच्छा लगता है। सिरामिक बैक हाथ में ना सिर्फ बेहतर लगता है, बल्कि यह फोन को प्रीमियम लुक भी देता है। शाओमी फिलहाल फुल-सेरामिक स्पेशल एडिशन के बारे में नहीं सोच रही है।

सामने से मी मिक्स 2 और मी मिक्स 2एस देखने में कोई अंतर दिखाई नहीं पड़ता। बैक देखकर मी मिक्स 2एस पिछले वर्ज़न से थोड़ा बदला हुआ नज़र आता है। पीछे है आईफोन X जैसे वर्टिकल डुअल कैमरे, जो ऊपर दायीं ओर मौज़ूद हैं। चूंकि यह कंपनी की कोई ऑरिजिनल उपलब्धि नहीं है लेकिन बैक में कैमरे का होना फोन को पहले से कहीं ज्यादा साफ और सुंदर लुक देता है।
Advertisement

Xiaomi ने सेरामिक रियर पैनल में वायरलेस चार्जिंग कॉल भी जोड़ी है। मी मिक्स 2एस का टॉप मॉडल वायरलेस चार्जर के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 99 चीनी युआन (तकरीबन 1,000 रुपये) रखी है। शाओमी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह भारत में वायरलेस चार्जर लॉन्च करेगी या नहीं।
Advertisement
 

शाओमी मी मिक्स 2एस

हैंडसेट में 5.99 का एज टू एज डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080x2160 (फुल एचडी प्लस) है। जहां बाकी कंपनियां एमोलेड डिस्प्ले की तरफ बढ़ रही हैं, वहीं साओमी एलसीडी पैनल पर ठहर गई है। हालांकि, इस स्क्रीन के भी अपने नुकसान और फायदे हैं। ब्लैक रंग उतना गहरा नहीं है लेकिन रंग विविध और आकर्षक हैं। डिस्प्ले की पूरी पड़ताल के लिए आपको हमारे विस्तार से किए जाने वाले रिव्यू का इंतज़ार करना होगा।

Mi Mix 2S में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है, जो साल 2018 में आए सैमसंग गैलेक्सी एस9 और सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 जैसे फ्लैगशिप में दिया जा चुका है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प में आया है। स्टोरेज के लिए 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी विकल्प रखे गए हैं। फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी है, जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है।
Advertisement

सीमित समय के भीतर हमने मी मिक्स 2एस की परफॉरमेंस देखी, जो बेहतर थी। यूआई एनिमेशन ठीक काम कर रहे थे और नैविगेशन भी तेज़ था। मी मिक्स 2 की तुलना में कैमरा ऐप ज्यादा बेहतर लगा। हालांकि, तस्वीरें लेने में कुछ आम रुकावट आई, जो कि दिक्कत वाली बात नहीं है। कुछ घंटे के भीतर नए Mi Mix 2S के बारे में कोई फैसला करना जल्दबाजी होगी। हालांकि, छोटी सी पड़ताल के दौरान फोन ने बेहतर प्रदर्शन किया और अनुभव सकारात्मक रहा।
 

शाओमी मी मिक्स 2एस

Mi Mix 2S के बैक में 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है, जो एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। साथ ही इसमें दिया गया है 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और एक वाइड एंगल लेंस। सेंकेंड्री कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो टेलीफोटो लेंस की जुगलबंदी के साथ आया है। इसमें है एफ/1.8 अपर्चर है। 2x ऑप्टिकल ज़ूम भी इसमें मौज़ूद है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो पहली की तरह (डिस्प्ले के नीचे) अटपटी जगह दिया गया है। मी मिक्स 2एस फेस रिकग्निशन और एआई ब्यूटीफिकेशन फीचर को सपोर्ट करता है।
Advertisement

तस्वीर की क्वॉलिटी पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इतना साफ है कि फोन का कैमरा इसके पिछले वर्ज़न के मुकाबले मज़बूत है। मी मिक्स 2 में भी बेहतर कैमरे दिए गए थे तो इनका सुधार भी आकर्षक होगा।

शाओमी ने अभी यह पु्टि नहीं की है कि वह Mi Mix 2S को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं। इसकी कीमत को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फोन से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहें गैजेट्स 360 हिंदी के साथ। हम जल्द ही फोन के सभी पहलू पर विस्तार से रिव्यू करेंगे और बताएंगे कि नया Mi Mix 2S कैसा स्मार्टफोन है?
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.