Xiaomi Mi MIX 2 लॉन्च, बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले और 8 जीबी रैम हैं इसमें

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने बेहद ही लोकप्रिय शाओमी मी मिक्स का अपग्रेड सोमवार को पेश किया। कंपनी के नए स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Mi Mix 2 है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2017 14:24 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स का अपग्रेड सोमवार को पेश किया गया
  • Xiaomi Mi MIX 2 के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं
  • इस हैंडसेट का एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया गया है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने बेहद ही लोकप्रिय शाओमी मी मिक्स का अपग्रेड सोमवार को पेश किया। कंपनी के नए स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Mi Mix 2 है। पुराने वेरिएंट की तरह शाओमी मी मिक्स 2 की सबसे अहम खासियत कम बेज़ल वाला डिस्प्ले है। इसके साथ कंपनी ने शाओमी मी मिक्स 2 का एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया।

Xiaomi Mi MIX 2 की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Mi MIX 2 के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट चीनी मार्केट में 3,299 चीनी युआन में मिलेगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3599 चीनी युआन है और 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की 3,999 चीनी युआन। दूसरी तरफ, शाओमी मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन 4,699 चीनी युआन में मिलेगा। बता दें कि स्पेशल एडिशन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Xiaomi Mi MIX 2 के फीचर
Xiaomi Mi Mix 2 में शाओमी मी मिक्स की तुलना में छोटी बॉडी है। पुराना वेरिएंट 6.4 डिस्प्ले वाला था जबकि मी मिक्स 2 को 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन सुपर ब्लैक रंग में मिलेगा। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे पर सुपर ब्लैक लेंस कोटिंग ही मौज़ूद है। स्मार्टफोन के फ्रेम बनाने में 7 सीरीज़ एल्यूमीनियम का इस्तेमल हुआ है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi MIX 2 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है।

स्टोरेज के बारे में हमने आपको कीमत वाले पैरा में ही बताया था। हैंडसेट के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64, 128 और 256 जीबी। स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
Advertisement

Xiaomi Mi MIX 2 के आम वेरिएंट का डाइमेंशन 151.8x75.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। वहीं, स्पेशल एडिशन का डाइमेंशन 150.5x74.6x7.7 मिलीमीटर और वज़न 187 ग्राम। दोनों ही वेरिएंट की बैटरी 3400 एमएएच की है। आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.