शाओमी एमआई मैक्स के इन शानदार फ़ीचर के बारे में जानें

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 11 मई 2016 17:18 IST
शाओमी ने मंगलवार को बड़े डिस्प्ले वाला एमआई मैक्स फोन लॉन्च किया। इस हैंडसेट में 6.44 इंच का डिसप्ले है। यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। शुरुआती वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है तो टॉप वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।

शाओमी ने अपने एमआई मैक्स फैबलेट को घरेलू मार्केट को ध्यान में रखकर बनाया है। आपको बता दें कि चीन के मार्केट में बड़े डिस्प्ले वाले फोन को ज्यादा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ऐप्पल को भी 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन से हटकर बड़े स्क्रीन वाले मॉडल बनाने पड़े।
 

(जानें: शाओमी एमआई मैक्स के सारे स्पेसिफिकेशन)

कंपनी का कहना है कि शाओमी एमआई मैक्स बड़े डिस्प्ले वाला ऐसा फोन है जो सिनेमा और टीवी शो देखने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। आइए अब हम आपको चीन के स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के इस शानदार फोन के अहम फ़ीचर के बारे में बताते हैं।
Advertisement

बड़ा डिस्प्ले
एमआई मैक्स की सबसे अहम खासियत इसका डिस्प्ले है। 6.44 इंच वाला डिस्प्ले फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। यह सनलाइट डिस्प्ले मोड के साथ आता है। यह फ़ीचर सूरज की रोशनी में स्क्रीन पर देखने में मददगार साबित होता है। कंपनी ने नाइट रीडिंग मोड के बारे में भी बढ़-चढ़कर बताया है।
Advertisement
 

बड़ी बैटरी
अब जब डिस्प्ले बड़ा है तो बैटरी की भी खपत ज्यादा होगी। इसका ध्यान रखते हुए कंपनी ने शाओमी एमआई मैक्स में 4850 एमएएच की बैटरी दी है। कंपनी ने आज तक इतने ज्यादा पावर वाली बैटरी का इस्तेमाल अपने किसी भी स्मार्टफोन में नहीं किया था। शाओमी ने बैटरी के स्टैंडबाय टाइम और टॉकटाइम के बारे में विस्तार से तो नहीं बताया है, लेकिन यह ज़रूर कहा है कि वाई-फाई के जरिए वीडियो स्ट्रीम करने बैटरी 14 घंटे तक चल जाएगी।
Advertisement

ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाले कैमरे
Advertisement
शाओमी एमआई मैक्स में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह 5 लेंस सेटअप, एफ/2.0 एपरचर और डुअल-टोन फ्लैश से लैस है। यह एचडीआर के अलावा फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा एफ/2.0 एपरचर और 85 डिग्री वाइड-एंगल लेंस से लैस है।

स्लिम प्रोफाइल
शाओमी एमआई मैक्स 7.5 मिलीमीटर पतला है। डिस्प्ले बड़ा होने के कारण शाओमी फोन की मोटाई कम करने में कामयाब रही है। इसके बारे में कंपनी के सीईओ जून ली ने लॉन्च से पहले ही खुलासा किया था। कंपनी का कहना है कि स्लिम प्रोफाइल होने के कारण इस फोन को पॉकेट में रखना बेहद ही आसान है।

फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड एमिटर
वैसे तो फिंगरप्रिंट सेंसर अब बजट स्मार्टफोन का भी हिस्सा हो चुका हैं, लेकिन इसका शाओमी एमआई मैक्स में मौजूद होना कई यूज़र के लिए उपयोगी साबित होगा। इसकी मदद से यूज़र स्मार्टफोन अनलॉक करने के अलावा ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। एमआई मैक्स इंफ्रारेड एमिटर के साथ आता है। इसकी मदद से फोन का इस्तेमाल यूनिवर्सल रिमोट कंट्रोलर के तौर पर किया जा सकता है।

इसके अलावा शाओमी एमआई मैक्स के टॉप वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। यूज़र इस वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.