Xiaomi Mi LED Smart Bulb की ओपन सेल शुरू, जानें दाम

Xiaomi Mi LED Smart Bulb: शाओमी मी एलईडी स्मार्ट बल्ब को ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जून 2019 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Mi LED Smart Bulb को लेकर दावा किया गया है कि यह 11 साल तक चलेगा
  • Xiaomi Mi LED Smart Bulb की भारत में कीमत 1,299 रुपये
  • गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा Mi LED Smart Bulb

Xiaomi Mi LED Smart Bulb की ओपन सेल शुरू, जानें दाम

Xiaomi ने इस साल अप्रैल में Mi LED Smart Bulb को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद शाओमी मी एलईडी स्मार्ट बल्ब को क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था लेकिन अब Mi LED Smart Bulb को ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Mi LED Smart Bulb अमेज़न एलेक्सा (Amazon Alexa) और गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। मी एलईडी स्मार्ट बल्ब को लेकर ऐसा दावा भी किया गया है कि यह 11 साल तक चलेगा। Mi LED Smart Bulb को मी होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा और यह 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। Xiaomi के अलावा Wipro, Syska, TP-Link, Halonix और Phillips के भी भारत में स्मार्ट बल्ब उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 749 रुपये से 2,500 रुपये तक है।  

Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने गुरुवार को ट्वीट करके Mi LED Smart Bulb के ओपन सेल की बात से पर्दा उठाया था। Mi LED Smart Bulb की कीमत 1,299 रुपये है यानी क्राउडफंडिंग की कीमत से 300 रुपये अधिक। मी एलईडी स्मार्ट बल्ब को Flipkart, Amazon और Mi.com पर बेचा जाएगा।

Xiaomi के अनुसार, मी एलईडी स्मार्ट बल्ब (Mi LED Smart Bulb) को इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को किसी हब या फिर ब्रिज की आवश्यकता नहीं होगी।  इस स्मार्ट बल्ब को मी होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। मी होम ऐप के जरिए यूज़र बल्ब को ऑन  और ऑफ, शेड्यूल सेट करना, ब्राइटनेस बदलना और कलर बदलना आदि काम कर पाएंगे।

याद करा दें कि Xiaomi Mi LED Smart Bulb को इस साल अप्रैल माह में भारत में लॉन्च किया गया था और सबसे पहले इसे कंपनी के क्राउफंडिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। अन्य स्मार्ट होम प्रोडक्ट में Xiaomi भारत में Mi Air Purifier 2S, Mi Home Security Camera 360 और Mi Home Security Camera Basic को बेचती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  2. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  5. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  6. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  8. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  10. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.