शाओमी का एक्सचेंज ऑफर अब वेबसाइट पर भी, पुराना फोन देकर खरीदें नया स्मार्टफोन

साल 2017 में शाओमी ने खास एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इस प्रोग्राम के तहत यूज़र को पुराने हैंडसेट के बदले नया फोन बदलने की सुविधा दी जाती है। अब कंपनी ने यह प्रोग्राम अपनी आधिकारिक वेबसाइट मी.कॉम पर भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 16 मार्च 2018 10:27 IST
ख़ास बातें
  • 2017 में शाओमी ने खास एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत की
  • मिलती है पुराने हैंडसेट के बदले नया फोन खरीदने की सुविधा
  • कैशीफाय से हाथ मिलाकर कंपनी ने शुरू किया था प्रोग्राम
साल 2017 में शाओमी ने खास एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इस प्रोग्राम के तहत यूज़र को पुराने हैंडसेट के बदले नया फोन खरीदने की सुविधा दी जाती है। अब कंपनी ने यह प्रोग्राम अपनी आधिकारिक वेबसाइट मी.कॉम पर भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए कैशीफाय से हाथ मिलाकर एक्सचेंज ऑफर को अपने सभी मी होम स्टोर में लागू किया था। गुरुवार को शाओमी ने एक्सचेंज प्रोग्राम का विस्तार करते हुए इसे मी.कॉम पर उपलब्ध करवाने का ऐलान किया। नए ऑफर प्रोग्राम के चलते ऑफर को पुराने फोन के बदले तत्काल एक्सचेंज कूपन मिलेगा, जिसे नया फोन खरीदते वक्त इस्तेमाल किया जा सकेगा।

शाओमी के एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको इस पेज पर जाना होगा। जिस स्मार्टफोन को आप एक्सचेंज करना चाहते है, उसे चुनें। शाओमी का कहना है कि वह अपनी ओर से बेहतर वैल्यू तय करेगी और वर्तमान बाज़ार कीमत के हिसाब से आपका पुराना फोन बदल लिया जाएगा। जब आप एक्सचेंज वैल्यू स्वीकार करेंगे तो मी एकाउंट में उसी वैल्यू का कूपन जोड़ दिया जाएगा। जो कूपन यूज़र को दिया जाएगा, उसका इस्तेमाल नए स्मार्टफोन खरीदते वक्त किया जा सकता है। नए हैंडसेट के लिए आप पहले ऑर्डर दें और एक्सचेंज वैल्यू का कूपन चेकआउट के दौरान इस्तेमाल करें। इसके बाद आपको अपना पुराना हैंडसेट देना है और नया शाओमी स्मार्टफोन आपको मुहैया करवा दिया जाएगा।

शाओमी ने जानकारी दी है कि अगर पुराना हैंडसेट ठीक-ठाक काम करता है और कोई टूट-फूट उसमें नहीं हुई है तो उसे एक्सचेंज करवाया जा सकता है। आपको सारे स्क्रीन लॉक डिसेबल करने होंगे। साथ ही जिस फोन को आप एक्सचेंज कर रहे हैं, उसका ज़िक्र शाओमी की सूची में होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त यूज़र एक बार में एक ही डिवाइस को एक्सचेंज करवा पाएंगे। दिलचस्पी दिखाने वाले यूज़र ध्यान दें कि एक्सचेंज कूपनी की वैधता 14 दिन होगी। साथ ही इस कूपन से सिर्फ स्मार्टफोन ही खरीदा जाना संभव है। आप इससे एक्सेसरीज़ आदि नहीं खरीद पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.