शाओमी का डुअल-एज डिस्प्ले वाला एमआई एज फोन अक्टूबर में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 1 सितंबर 2015 12:34 IST
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी अपने पहला डुअल-एज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसा दावा एक लीक में किया गया है। कहा गया है कि इस स्मार्टफोन को एमआई एज के नाम से जाना जाएगा और यह अक्टूबर में लॉन्च होगा।

ये खुलासा केजूमा के वीबो अकाउंट से किया गया है। आपको बता दें कि केजूमा अब तक कई हैंडसेट के लॉन्च से पहले उनके स्पेसिफिकेशन को लीक कर चुके हैं। ऐसा ही दावा माईड्राइवर्स ने भी किया है। यहां तो अपेक्षित हैंडसेट शाओमी एमआई एज की मोक-अप तस्वीर भी पोस्ट की गई है।
Advertisement

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाओमी के नए स्मार्टफोन में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले होगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी होगी 565ppi। इसमें डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले भी होगा। ऐसा ही डिस्प्ले हमें सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज और सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+ में देखना को मिला है।

हैंडसेट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 3जीबी या 4जीबी रैम होने का भी दावा किया गया है। वहीं, एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाओमी एमआई एज स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। डुअल-एज डिस्प्ले वाला यह हैंडसेट अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत $391 (करीब 26,000 रुपये) के बराबर होगी।
Advertisement

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले शाओमी एमआई 4आई के नए वेरिएंट को चीन की सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर देखा गया था। इसके अलावा अनतूतू बेंचमार्क लिस्टिंग में भी।
Advertisement

Tenaa लिस्टिंग की तस्वीरों को देखकर लगता है कि Mi 4c का डिज़ाइन बहुत हद तक Xiaomi Mi 4i जैसा ही है। Mi 4c के व्हाइट कलर वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।

AnTuTu बेंचमार्क के जरिए Mi 4c के कथित स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक हैंडसेट में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले होगा। 1.4GHz Qualcomm Snapdragon 808 प्रोसेसर, 2GB का रैम (RAM), MIUI 7, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज, 3G, GPRS/ EDGE और 4G LTE, डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशन हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 138.1x69.6x7.8mm और वज़न 130 ग्राम होने का दावा किया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.