Xiaomi Mi CC9 के एक खास कलर वेरिएंट की मिली झलक, टीज़र ज़ारी

Xiaomi के इस अधिकारी ने एक और तस्वीर साझा की है। इसमें Xiaomi CC9 का डार्क ब्लू प्लानेट वेरिएंट को दूसरे एंगल से देखा जा सकता है। इसमें तीन रियर कैमरे हैं और यह लुभावने ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जून 2019 15:48 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा Xiaomi Mi CC9
  • Xiaomi Mi CC9 के साथ Mi CC9e को भी किया जाएगा लॉन्च
  • Xiaomi Mi CC9 होगा 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर से लैस
Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e अगले हफ्ते लॉन्च कर दिए जाएंगे। ऐसे में कंपनी इन दोनों फोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। 2 जुलाई को होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Xiaomi के सीईओ ली जून ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनसे Mi CC9 के डार्क ब्लू प्लानेट वेरिएंट के बारे में पता चला है। एक वीडियो भी साझा किया गया है जो हमें फोन के डिजाइन से रूबरू कराता है। Mi CC9 का डार्क ब्लू प्लानेट एडिशन ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आता है। बैकपैनल पर दिया गया पैटर्न Realme X और Realme 3 Pro की याद दिलाता है।

Xiaomi के सह-संस्थापक के Weibo पोस्ट में M 9 CC9 के डार्क ब्लू प्लानेट वेरिएंट की झलक मिली है। यह कलर वेरिएंट इलेक्ट्रिक ब्लू और डार्क ब्लू बैकड्रॉप पर पर्पल ग्रेडिएंट का मिश्रण लगता है। ली जून ने बताया कि मी सीसी9 के रियर पैनल पर इस खूबसूरत डिज़ाइन को हासिल करना आसान नहीं था। कंपनी ने इस डिज़ाइन को हासिल करने के लिए Mi 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तुलना में ज़्यादा काम किया।
 

Xiaomi के इस अधिकारी ने एक और तस्वीर साझा की है। इसमें Xiaomi CC9 का डार्क ब्लू प्लानेट वेरिएंट को दूसरे एंगल से देखा जा सकता है। इसमें तीन रियर कैमरे हैं और यह लुभावने ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। प्रशंसकों का उत्साह बनाए रखने के लिए ली जून ने एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें मी सीसी9 के रियर पैनल पर मौज़ूद खूबसूरत वेभी पैटर्न और कलर शिफ्ट को दिखाया गया है।

Xiaomi ने पहले ही मी सीसी9 के व्हाइट ग्रेडिएंट वेरिएंट की तस्वीरें साझा की हैं। साथ में फोन का रिटेल बॉक्स भी शेयर किया जा चुका है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा। कंपनी Mi CC9 के साथ Mi CC9e से 2 जुलाई को पर्दा उठाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  3. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  6. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  9. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  10. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.