Xiaomi Mi A3 पर चल रहा है काम, मिला इशारा

नई रिपोर्ट को सही मानें तो Xiaomi अपने एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 के अपग्रेड पर काम कर रही है। याद रहे कि Xiaomi Mi A2 कंपनी का दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 13:30 IST
ख़ास बातें
  • “orchid_sprout” कोडनेम वाले शाओमी डिवाइस के बारे में पता चला
  • Xiaomi Mi A3 में एनएफसी सपोर्ट होने की उम्मीद
  • Xiaomi अपने Xiaomi Mi 7X हैंडसेट को मी ए3 के नाम से लॉन्च कर सकती है
नई रिपोर्ट को सही मानें तो Xiaomi अपने एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 के अपग्रेड पर काम कर रही है। याद रहे कि Xiaomi Mi A2 कंपनी का दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। कंपनी ने एंड्रॉयड वन परिवार की शुरुआत Xiaomi Mi A1 से की थी। यह पावरफुल हार्डवेयर और स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आता है। Xiaomi ने बीते साल शाओमी मी ए2 और शाओमी मी ए2 लाइट को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतारा था। लेकिन भारतीय मार्केट में सिर्फ मी ए2 को लाया गया। लॉन्च के वक्त यह स्मार्टफोन बेहद ही लोकप्रिय था, क्योंकि यह अपनी कीमत में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आने वाला एक मात्र फोन था।

लगता है कि Xiaomi की ए सीरीज़ में एक और फोन लाया जाएगा। एक्सडीए मेंबर franztesca (XiaoMiTool पर काम के लिए मशहूर) ने शाओमी मी 8 के लेटेस्ट मीयूआई 10 फर्मवेयर की जांच-पड़ताल करने के बाद “orchid_sprout” कोडनेम वाले डिवाइस को खोजने में सफल रहे है। एक्सडीए डेवलपर्स ने भी शाओमी मी मिक्स 3 के लेटेस्ट मीयूआई 10 बिल्ड को देखने के बाद इस नाम के डिवाइस के होने की पुष्टि की है।
Advertisement

“orchid_sprout” कोडनेम से डिवाइस के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है। लेकिन यह भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि यह शाओमी की ए सीरीज़ और गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। Mi A1, Mi A2 और Mi A2 Lite जैसे पुराने शाओमी एंड्रॉयड वन डिवाइस के कोडनेम क्रमशः “tissot_sprout”,”jasmine_sprout” और “daisy_sprout” थे। शाओमी मी ए2 और मी ए2 लाइट के बारे में भी जानकारी फर्मवेयर फाइल्स के ज़रिए मिली थी।

फिलहाल, इस फोन के डिस्प्ले साइज़, नॉच, प्रोसेसर, रैम या बैटरी क्षमता के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इस डिवाइस में एनएफसी सपोर्ट होने की उम्मीद है। क्योंकि फर्मवेयर फाइल्स में नए एनएफसी चिप का ज़िक्र है। अगर “orchid_sprout” वाकई में Xiaomi Mi A3 ही है तो यह इस सीरीज़ का एनएफसी सपोर्ट वाला पहला फोन होगा।
Advertisement

Xiaomi अपने Xiaomi Mi 7X हैंडसेट को मी ए3 के नाम से लॉन्च कर सकती है। जैसा कि पुराने हैंडसेट के साथ होता आया है। Mi A2 हकीक़त में Mi 6X का एंड्रॉयड वन अवतार है और Mi A1 हैंडसेट Mi 5X का। अब हमारी निगाहें Xiaomi पर टिकी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A3, Xiaomi Mi 7X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.