Xiaomi Mi A2 और Redmi Note 5 Pro में कौन सा फोन खरीदें? जानें

शाओमी ने भारत में Mi A2 को लॉन्च कर दिया है। भारत में शाओमी मी ए2 की कीमत 16,999 रुपये है। इस दाम में यह स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro को टक्कर देगा।

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 31 अगस्त 2018 17:00 IST
ख़ास बातें
  • स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है Mi A2
  • Mi A2 से 2,000 रुपये सस्ता है Redmi Note 5 Pro
  • मी ए2 और रेडमी नोट 5 प्रो में है 18:9 डिस्प्ले
हैंडसेट निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में Mi A2 (रिव्यू) को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mi A1 (रिव्यू) का अपग्रेड  वर्जन है शाओमी मी ए2। Xiaomi Mi A2 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो स्टॉक एंड्रॉयड के साथ लॉन्च हुआ है।
 मी ए2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। शाओमी का यह हैंडसेट दो रियर कैमरे के साथ आएगा। भारत में शाओमी मी ए2 की कीमत 16,999 रुपये है। इस दाम में यह स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro (रिव्यू) को टक्कर देगा। भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन निफ्टी फीचर देता है-जैसे कि डुअल ऐप्स और सेकेंड स्पेस। आइए आपको बताते हैं दोनों ही हैंडसेट के बारे में कुछ अहम जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए।
 

Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro का डिजाइन

शाओमी मी ए2 काफी हद तक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो से मिलता जुलता है। यह केवल Redmi Note 5 Pro की तुलना में थोड़ा पतला है। शाओमी के दोनों ही हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले हैं। बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर की स्पीड दोनों ही हैंडसेट में एक सामान है, कुछ खास अंतर नहीं है। Xiaomi Mi A2 और Redmi Note 5 Pro एल्युमिनियम से बने हैं। यह स्मार्टफोन काफी बड़े हैं, फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने इतना आसानी नहीं है। मी ए2 के बैक पैनल पर उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं तो वहीं रेडमी नोट 5 प्रो में मैट फिनिश की वजह से बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए Mi A2 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और Redmi Note 5 Pro में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मौजूद है।
 
 

Xiaomi Mi A2 बनाम Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले

Mi A1 की तरह मी ए2 भी एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। यूजर को समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे। मी ए2 में ना ही हेडफोन जैक है और ना ही स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में हाइब्रिड डुअल-सिम ट्रे मौजूद है, आप चाहे तो स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। शाओमी ने Mi A2 में हेडफोन जैक नहीं दिया है। मी ए2 बॉक्स में आपको यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर का एक डोंगल मिलेगा। इस डोंगल की मदद से आप हेडफोन को आसानी से कनेक्ट कर म्यूजिक सुन पाएंगे। Redmi Note 5 Pro के निचले हिस्से पर कंपनी ने 3.5 मिलीमीटर का पोर्ट दिया है।


Xiaomi Mi A2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। वहीं Redmi Note 5 Pro में यूजर को स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिलेगा। मी ए2 दो वेरिएंट में उपलब्ध है- 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है। उम्मीद है कि जब इस वेरिएंट की सेल होगी उसी दौरन कीमत सामने आएगी। रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
 

पावर बैकअप के लिए Redmi Note 5 Pro में 4000 एमएएच और Mi A2 में 3000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही हैंडसेट 4जी वोल्ट, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन  और जीपीएस/ ए-जीपीएस से लैस हैं। मी ए2 में ब्लूटूथ 5 और रेडमी नोट 5 प्रो में ब्लूटूथ 4.2 मिलेगा। इन हैंडसेट में आपको एनएफसी सपोर्ट तो नहीं मिलेगा लेकिन यह डुअल 4जी वोल्ट सपोर्ट करते हैं। Xiaomi Mi A2 और Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन को बाहर सूरज की रोशनी में इस्तेमाल करने पर स्क्रीन बेहद रिफलेक्टिव लगेगी। Redmi Note 5 Pro का डिस्प्ले काफी ब्राइट है लेकिन मी ए2 से तुलना में यह थोड़ी फीकी पड़ जाती है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 बनाम Redmi Note 5 Pro की परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और बैटरी लाइफ

एंटूटू बेंचमार्क में मी ए2 को 133,918 प्वाइंट और रेडमी नोट 5 प्रो को 116,050 प्वाइंट मिले हैं। पीसी मॉर्क वर्क 2.0 में Mi A2 ने 6,213 और नोट 5 प्रो ने 5,673 स्कोर किया है। Mi A2 और Note 5 Pro में ऐप्स काफी जल्दी लोड हो जाते हैं और यूआई एनीमेशन काफी बेहतर है। Xiaomi Mi A2 को अगस्त सिक्योरिटी पैच मिल चुका है। Mi A2 यूजर को समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे। हैंडसेट में मी ड्रॉप, मी कम्युनिटी, मी स्टोर और फाइल मैनेजर पहले से इंस्टॉल मिलेंगे। सॉफ्टवेयर बेहद ही स्मूथ है। थर्ड पार्टी ऐप बिल्कुल नहीं है। मीयूआई 9.5 में कई काम के फीचर मिलेंगे जैसे कि वन-हैंड मोड, पावरफुल थीम इंजन और डुअल ऐप्स। हालांकि, मी ए2 में मौजूद स्टॉक एंड्रॉयड जैसा यूजर एक्सपीरियंस आपको रेडमी नोट 5 प्रो में नहीं मिलेगा।

एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन होने की वजह से Mi A2 को जल्द एंड्र्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर अपडेट मिल जाएगा। फिलहाल अभी यह पता नहीं चला है कि Redmi Note 5 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट कब मिलेगा। शाओमी के दोनों ही हैंडसेट फेस अनलॉक फीचर के साथ आते हैं। पर्याप्त मात्रा में अगर लाइट मौजूद हो तो फेस अनलॉक सटीक काम करता है लेकिन कम रोशनी में यह उतना सटीक नहीं है। Redmi Note 5 Pro की बैटरी लाइफ बेहतर है। एचडी वीडियो लूप बैटरी टेस्ट में Xiaomi Mi A2 ने 8 घंटे 40 मिनट का और रेडमी नोट 5 प्रो ने 16 घंटे 10 मिनट का पावर बैकअप दिया। दोनों ही हैंडसेट में चार्जिंग स्लो होती है क्योंकि यह 10 वाट चार्जर के साथ आते हैं। कंपनी ने Mi A2 में  क्विक चार्ज 4+ और Note 5 Pro में क्विक चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इस तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से ऐसा चार्जर खरीदना होगा जो इसके अनुकूल हो।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 बनाम Redmi Note 5 Pro कैमरा

शाओमी मी ए2 और रेडमी नोट 5 प्रो में दो रियर कैमरे मिलेंगे। Xiaomi Mi A2 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसका अर्पचर एफ/1.75 है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/1.75 है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.2 है। Redmi Note 5 Pro कै बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसका अर्पचर एफ/2.2 है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.2 है। दोनों ही हैंडसेट के बैक पैनल पर डुअल-एलईडी फ्लैश और फ्रंट पैनल में सिंगल फ्लैश है। बाहर फोटो क्लिक करने में रेडमी नोट 5 प्रो की तुलना में Mi A2 के रियर कैमरा की डाइनैमिक रेंड काफी बेहतर है। यह तस्वीर में हर छोटी से छोटी चीज को कैप्चर करने में सक्षम है। अब बात घर के अंदर शॉट लेने की। मी ए2 ज्यादा लाइट में बेहतर फोटो क्वालिटी देता है, वहीं रेडमी नोट 5 प्रो की तस्वीरें ज़्यादा डिटेल होती हैं।

Redmi Note 5 Pro से खिंची गई तस्वीर में आपको वार्मर ह्यू मिलेगा। पोर्ट्रेट मोड पर तस्वीर क्लिक करने पर इसकी क्वालिटी औसत है।  Mi A2 कम रोशनी में भी बेहतर एज डिटेक्शन देता है। कम रोशनी में मी ए2 की परफॉर्मेंस रेडमी नोट 5  प्रो से बेहतर रही। तस्वीरें ज़्यादा डिटेल और कम नॉयज़ के साथ आईं। अब बात फ्रंट कैमरा की। Redmi Note 5 Pro कम रोशनी में भी ज़्यादा डिटेल वाली तस्वीरें देता है तो वहीं मी ए2 ज्यादा वाइब्रेंट शॉट देता है। शाओमी के दोनों ही हैंडसेट के फ्रंट कैमरा से आप पोर्ट्रेट मोड में तस्वीर खिंच सकते हैं। मी ए2 में मौजूद ब्यूटी मोड रेडमी नोट 5 प्रो की तुलना में बेहतर है। Redmi Note 5 Pro 1080p और Mi A2 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।
Advertisement
 

हमारा फैसला

Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) बेहतर सॉफ्टवेयर के साथ आता है, यूजर को समय-समय पर अपडेट मिलते रहेंगे। इस हैंडसेट की डिस्प्ले काफी ब्राइट है और आपको बेहतर रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। अगर आप बिना हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड के काम चला सकते हैं तो मी ए2 एक बेहतरनी स्मार्टफोन है। वहीं रेडमी नोट 5 प्रो में आपको 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। इसकी परफॉर्मेंस सही है, मी ए2 की तुलना में रेडमी नोट 5 प्रो 2,000 रुपये सस्ता है। पावर बैकअप के मामले में Note 5 Pro मी ए2 से बेहतर है। Mi A2 भारत में फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है तो वहीं Redmi Note 5 Pro कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi A2, Redmi Note 5 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Top Smartphones Under Rs 50,000: Motorola, Google, Realme, Oppo के 5 टॉप स्मार्टफोन!
  2. OnePlus 13s Launched in India: 12GB रैम, 50MP कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. 50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी वाले इस Samsung फोन को मात्र 34 हजार में खरीदें
  4. Jio मात्र 51 रुपये में दे रहा अनिलिमिटेड 5G डाटा, महीने भर की वैधता के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी वाले इस Samsung फोन को मात्र 34 हजार में खरीदें
  2. Top Smartphones Under Rs 50,000: Motorola, Google, Realme, Oppo के 5 टॉप स्मार्टफोन!
  3. Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी
  4. भारत में जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है Elon Musk की Starlink
  5. AI का इस्तेमाल बढ़ने के बावजूद इंजीनियर्स की हायरिंग जारी रखेगी Google
  6. Oppo की Reno 14 के लॉन्च की तैयारी, NBTC साइट पर हुई लिस्टिंग
  7. Jio ने 5G कवरेज, क्वालिटी और अपलोड स्पीड में मारी बाजी, Airtel की डाउनलोड स्पीड पर पकड़ बरकरार!
  8. Nintendo Switch 2 में मिला 7.9-इंच डिस्प्ले, 30 गेम्स का सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट, इस कीमत पर हुआ लॉन्च
  9. Xiaomi 16 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, 7,000mAh की बैटरी
  10. Redmi Pad 2 भारत में 18 जून को होगा लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस हुए टीज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.