Xiaomi Mi 9 के बारे में मिली अहम जानकारी

Xiaomi के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9 के बारे में जानकारी 2019 की शुरुआत से उपलब्ध रही है। एक नई रिपोर्ट में चीन की 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर एक शाओमी फोन को लिस्ट किए जाने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 29 जनवरी 2019 17:47 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 9 को 19 फरवरी को लॉन्च किए जाने का दावा
  • कथित Xiaomi Mi 9 हैंडसेट की तस्वीर पर भी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई
  • तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकते हैं शाओमी मी 9

Photo Credit: Gizmochina

Xiaomi के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9 के बारे में जानकारी 2019 की शुरुआत से उपलब्ध रही है। एक नई रिपोर्ट में चीन की 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर एक शाओमी फोन को लिस्ट किए जाने की जानकारी दी गई है। लिस्टिंग में 27 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता का ज़िक्र है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Xiaomi Mi 9 हो सकता है।

China की 3C सर्टिफिकेशन की लिस्टिंग में M1902F1A और M1902F1T मॉडल नंबर का जिक्र है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने शाओमी मी 8 मॉडल के लिए (M1803E1A/T) मॉडल नंबर का इस्तेमाल किया था। इस आधार पर फोन के Xiaomi Mi 9 होने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी Gizmochina ने दी है। लिस्टिंग से ‘MDY-08-ES' चार्जर होने का भी पता चला है। यह सवार्धिक 27 वॉट की चार्जिंग स्पीड देगा।

करीब दो हफ्ते पहले Xiaomi के सीईओ ली जून ने इशारों में बताया था कि Mi 9 की चार्जिंग स्पीड 24 वॉट से भी ज़्यादा होगी। इस आधार पर लिस्ट किए गए फोन के शाओमी मी 9 होने के दावों को बल मिलता है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

एक अलग रिपोर्ट में शाओमी मी 9 को 19 फरवरी को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। कहा गया है कि शाओमी के प्रेसिडेंट और सीईओ बार-बार “9102” नंबर को टीज़ कर रहे हैं। हो सकता है कि यह लॉन्च तारीख की ओर इशारा है। हो सकता है कि यह कयास मात्र हो।

कथित Xiaomi Mi 9 हैंडसेट की तस्वीर पर भी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। एक पुरानी रिपोर्ट से पता चला था कि शाओमी के इस फोन में 6.4 इंच फुल-एचडी+ 1080 पिक्सल एमोलेड डिस्प्ले और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज होगा। इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 9, Mi 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  4. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  7. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  9. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  10. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.