Xiaomi Mi 8 SE हुआ लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

Xiaomi Mi 8 SE को पेश किया गया जो शाओमी मी 8 का छोटा वेरिएंट है। यह छोटी स्क्रीन के साथ आता है और इसकी कीमत भी मी 8 की तुलना में कम है। स्मार्टफोन में हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2018 16:32 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 8 एसई में एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
  • शाओमी मी 8 एसई की कीमत करीब 18,900 रुपये) से शुरू होती है
  • फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है Xiaomi Mi 8 SE में

स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है Xiaomi Mi 8 SE

अपने वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने अपने Xiaomi Mi 8 और Xiaomi Mi 8 Explorer Edition फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। मी बैंड 3 को लॉन्च किया गया। इसके अलावा कंपनी ने Xiaomi Mi 8 SE को भी पेश किया जो शाओमी मी 8 का छोटा वेरिएंट है। यह छोटी स्क्रीन के साथ आता है और इसकी कीमत भी मी 8 की तुलना में कम है। स्मार्टफोन में हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फेस अनलॉक के साथ आने वाला शाओमी मी 8 एसई मीयूआई 10 पर चलेगा। डिजाइन के लिहाज से Mi 8 SE दिखने में डिस्प्ले नॉच के साथ आने वाले Xiaomi Mi 8 जैसा लगता है। डुअल रियर कैमरा सेटअप भी इस फोन का हिस्सा है।
 

Xiaomi Mi 8 SE कीमत और रिलीज़ तारीख

शाओमी मी 8 एसई की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 21,100 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 8 जून से उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Advertisement
 

Xiaomi Mi 8 SE स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Mi 8 SE कंपनी के अपने कस्टम रॉम मीयूआई 10 पर चलेगा। इस डुअल सिम फोन में 5.88 इंच का एमोलेड फुल-स्क्रीन एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन है। स्क्रीन पिक्सल डेनसिटी 423 पिक्सल प्रति इंच है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला हैंडसेट है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 इंटीग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र के पास रैम में दो विकल्प होंगे- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम। बता दें कि फोन में कोई माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।
 

Xiaomi Mi 8 SE हैं Mi 8 का छोटा और सस्ता वेरिएंट

अब बात कैमरा सेटअप की। शाओमी मी 8 एसई में एआई डुअल कैमरा है। एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। कैमरा फीचर में एफ/1.9 अपर्चर, बोकेह मोड, पोर्ट्रेट मोड, मोनोक्रोम टैंप फ्लैश, एचडीआर एडजस्टमेंट, पनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, फेसियल रिकग्निशन, डिमिंग टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और कई एआई फीचर शामिल हैं। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एआई बैकग्राउंड बोकेह, स्मार्ट ब्यूटी फीचर, बिल्ट-इन फ्रंट सॉफ्ट लाइट, ऑटोमैटिक एचडीआर, 4के वीडियो कैपचर और स्लो मोशन के साथ आता है। Xiaomi Mi 8 SE की बैटरी 3120 एमएएच की है। इसके बारे में 269 घंटे के स्टैंडबाय टाइम का दावा है। बैटरी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौज़ूद है।

कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, मीमो, जीपीएस,एजीपीएस, ग्लोनास, वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। शाओमी मी 8 एसई का डाइमेंशन 147.28x73.09x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, हॉल सेंसर, वाइब्रेशन सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर इसका हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI 10

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.