Xiaomi Mi 7 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, लॉन्च तारीख को लेकर भी दावा

शाओमी मी 6 स्मार्टफोन लगभग चार महीने पुराना है। अब हमारी नज़र कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर होनी चाहिए। नामांकरण के पुराने तरीके पर ध्यान रखा जाए तो शाओमी मी 6 के अपग्रेड को शाओमी मी 7 के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 4 सितंबर 2017 18:34 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 स्मार्टफोन लगभग चार महीने पुराना है
  • अब हमारी नज़र कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर होनी चाहिए
  • इस स्मार्टफोन के बारे में सीधे चीन से जानकारियां आई हैं
शाओमी मी 6 स्मार्टफोन लगभग चार महीने पुराना है। अब हमारी नज़र कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर होनी चाहिए। नामांकरण के पुराने तरीके पर ध्यान रखा जाए तो शाओमी मी 6 के अपग्रेड को शाओमी मी 7 के नाम से जाना जाएगा। अब इस स्मार्टफोन के बारे में सीधे चीन से जानकारियां आई हैं। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 7 में क्वालकॉम के अगले जेनरेशन का चिपसेट होगा और इसका डिस्प्ले भी अब तक के सभी फ्लैगशिप से बड़ा होगा। इसके साथ हैंडसेट के लॉन्च की तारीख को लेकर भी जानकारी दी गई है।

कथित Xiaomi Mi 7 को 2018 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी एक वीबो टिप्सटर ने दी। दावा भरोसेमंद लगता है, क्योंकि शाओमी मी 6 को इस साल अप्रैल महीने में ही लॉन्च किया गया था। शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन वाले होते हैं। हम ऐसी ही उम्मीद शाओमी मी 7 से भी कर सकते हैं। वीबो पोस्ट में कहा गया है कि यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आएगा। मई महीने में पता चला था कि स्नैपड्रैगन 845 पर काम चल रहा है और इसे 7एनएम प्रोसेस पर बनाए जाने की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त वीबो पोस्ट से यह भी पता चला कि शाओमी मी 7 का डिस्प्ले पुराने वेरिएंट की तुलना में ज़्यादा बड़ा होगा। संभावना है कि यह सैमसंग द्वारा निर्मित 6 इंच के फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ आए। याद रहे कि शाओमी मी 6 में 5.15 इंच का फुल-एचडी एलसीडी स्क्रीन है। अब तक हमें इस हैंडसेट के बारे में यही जानकारियां मिली हैं। वैसे, हम आपको इन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि शाओमी अगले फ्लैगशिप के लिए शाओमी मी मिक्स वाली रणनीति अपनाती है और कम बेज़ल वाले डिस्प्ले को फोन का हिस्सा बनाती है।
Advertisement

अभी शाओमी अपने मी मिक्स 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे 11 सितंबर को पेश किया जाएगा। शाओमी मी मिक्स 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की ख़बरें हैं। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम और एक 6.4 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो, फोन में एक 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन में 4500 एमएएच की बैटरी हो सकती है। एक पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मी मिक्स 2 में 3डी फेशियल रिकग्निशन हो सकता है जो हैंडसेट की सबसे अहम ख़ासियत भी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.