Xiaomi Mi 6X की जानकारी फिर लीक, नहीं होगा हेडफोन जैक और...

यह बात पहले ही साफ हो चुकी है कि Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन भारत में Mi A2 नाम से आ रहा है। यह चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी का अगला मिड-रेंज फोन होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2018 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन भारत में Mi A2 नाम से आ रहा है
  • शाओमी का अगला मिड-रेंज फोन होगा मी ए2
  • 25 अप्रैल को इवेंट में इस फोन से उठने जा रहा है पर्दा

शाओमी मी ए2

यह बात पहले ही साफ हो चुकी है कि Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन भारत में Mi A2 नाम से आ रहा है। यह चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी का अगला मिड-रेंज फोन होगा। 25 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे एक इवेंट में इस फोन से पर्दा उठेगा। बता दें कि चीन में यह हैंडसेट शाओमी मी 5एक्स की जगह लेगा और भारत में  Mi A1 की। फोन के स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आने की चर्चा है।

मी ए2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर को लेकर काफी कुछ तय है लेकिन रिटेल बॉक्स से कुछ नए खुलासे सामने आए हैं। स्लैशलीक पर अपलोड की गई तस्वीर में रिटेल बॉक्स दिखा है। बैक में तस्वीर है, जिससे अंदाज़ा लगा है कि फोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इसमें एआई फीचर भी दिए जा सकते हैं। पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन 4 जीबी, 6 जीबी रैम विकल्प और 32 जीबी, 64 जीबी, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement

एक अन्य लीक में पता चला है कि फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को हेडफोन जैक के तौर पर इस्तेमाल करने का विकल्प दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शाओमी ने वीबो पर आधिकारिक हैंडल से टीज़र पोस्ट किया है, जो फोन के 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट की पुष्टि करता है। पिछले हफ्ते फोन से लिए गए दर्जनों सेल्फी स्नैपशॉट सामने आए थे, जिन्हें खुद शाओमी ने वीबो एकाउंट पर पोस्ट किया था। इनमें 20 मेगापिक्सल सेंसर देखा गया था, जो लो लाइट और पोर्ट्रेट शॉट का इशारा दे रहा था।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.