शाओमी मी 6 की तस्वीरें लीक, लॉन्च की तारीख का भी हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मार्च 2017 14:23 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन के 11 अप्रैल को लॉन्च होने की उम्मीद है
  • फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
हाल ही में शाओमी मी 6 की एक लीक तस्वीर से फोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ था। अब, ताजा तस्वीरों से भी इस फ़ीचर के होने की जानकारी सामने आई है। जबकि डिज़ाइन से जुड़ी दूसरी जानकारी का भी पता चला है। शाओमी मी 6 फ्लैगशिप के लॉन्च में देरी की कई वज़हें सामने आईं हैं। बहरहाल, लेटेस्ट लीक से इस फोन के 11 अप्रैल को लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं।

ये तस्वीरें वीबो और टेकीस्टेट पर लीक हुईं। तस्वीरों में दिख रहे प्योर ब्लैक वेरिएंट में रियर पर चैम्फर्ड डिज़ाइन का एक बार फिर पता चला है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि वॉल्यूम और पावर बटन मी 6 में दांयें किनारे पर हैं। इसके अलावा, शाओमी मी 6 में रियर पर बांयीं तरफ दो कैमरा सेंसर के साथ फ्लैश देखा जा सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट से शाओमी मी 6 स्मार्टफोन के 11 अप्रैल को लॉन्च होने का इशारा भी मिलता है।

इससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी मी 6 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। और प्रीमियम वेरिएंट में एक डुअल कर्व्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इससे पहले इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पहले स्नैपड्र्रैगन 821 प्रोसेसर होने के साथ लॉन्च करने का खुलासा हुआ था। और ख़बरें आईं थीं कि स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाले सबसे प्रीमियम शाओमी मी 6 के लॉन्च को मई तक टाला जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो शाओमी मी 6 के सबसे प्रीमियम वेरिएंट में डुअल कर्व्ड किनारों के साथ एक क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 6 जीबी रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन के सबसे बेसिक वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का पता चला है। पिछली लीक में इस हैंडसेट में 4000 एमएएच बैटरी होने और इससेक 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) में लॉन्च की जानकारी सामने आई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.