शाओमी मी 6 की कथित तस्वीर लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2017 12:29 IST
19 अप्रैल को होने वाले शाओमी मी 6 के आधिकारिक लॉन्च इवेंट से पहले, कंपनी के इस आने वाले फ्लैगशिप के बारे में लगातार लीक में जानकारियां सामने आ रही हैं। एक ताजा लीक तस्वीर में आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अगले हिस्से और डिज़ाइन का खुलासा हुआ है।

अब, चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर शाओमी मी 6 प्लस की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में डिवाइस में नीचे की तरफ़ दो स्पीकर ग्रिल देखे जा सकते हैं। तस्वीर देखें तो, इस फोन का डिज़ाइन मी मिक्स की तरह लग रहा है और इसके अगले हिससे पर डिस्प्ले का कब्ज़ा है। सिवाय नीचे की तरफ किनारे पर दिए गए होम बटन के। इस डिवाइस में कहीं भी शाओमी का लोगो नहीं दिख रहा है इसलिए इसके शाओमी डिवाइस होने की पुष्टि करना मुश्किल है। इसके अलावा पहले लीक हुई तस्वीरों में दिखा नया फोन काफी अलग है। इसलिए इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें। फोन की बॉडी सेरेमिक ग्लास से बनी लगती है और यह थोड़ी मोटी है। इसके अतिरिक्त, इस डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी भी देखा जा सकता है।

बता दें कि कंपनी ने इसी हफ्ते मी 6 स्मार्टफोन का एक टीज़र जारी किया था। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगी। बताया गया है कि मी 6 कई मामले में शाओमी मी 5 का अपग्रेड होगा। इसमें डुअल-कर्व्ड एज डिस्प्ले होने की संभावना है, कम से कम प्रीमियम वेरिएंट में।

हालांकि, इस लीक तस्वीर और नई जानकारी बहुत ज़्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया साइट से हैंडसेट की कीमत के बारे में भी जानकारी मिली है। शाओमी मी 6 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,199 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये) होगी। वहीं, शाओमी मी 6 प्लस के तीन वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। इन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये), 3,099 चीनी युआन (करीब 28,990 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) होगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले महीने कीमत और स्टोरेज को लेकर थोड़े अलग दावे किए गए थे।
Advertisement

शाओमी मी 6 में 5.1 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। कैमरे के तौर पर फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसमें मौज़ूद 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम रहेगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, शाओमी मी 6 प्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा दिए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, xiaomi mi 6, xiaomi mi 6 leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.