Xiaomi Mi 5X लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और मीयूआई 9 पर चलेगा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने घरेलू मार्केट में नया हैंडसेट Xiaomi Mi 5X लॉन्च किया है। इसके डुअल रियर कैमरे वाले फ़ीचर को ध्यान में रखते हुए यही कहा जा सकता है कि यह कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 का कमज़ोर और सस्ता अवतार है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 26 जुलाई 2017 13:56 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5एक्स में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे
  • शाओमी मी 5एक्स की कीमत 1499 चीनी युआन (करीब 14,200 रुपये) होगी
  • स्मार्टफोन को ब्लैक, गोल्ड और पिंक रंग में उपलब्ध कराया गया है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने घरेलू मार्केट में नया हैंडसेट Xiaomi Mi 5X लॉन्च किया है। इसके डुअल रियर कैमरे वाले फ़ीचर को ध्यान में रखते हुए यही कहा जा सकता है कि यह कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 का कमज़ोर और सस्ता अवतार है। लेकिन नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि यह पिछले साल लॉन्च किए गए शाओमी मी 5 का एक और वेरिएंट है। चीनी मार्केट में शाओमी मी 5एक्स की कीमत 1499 चीनी युआन (करीब 14,200 रुपये) होगी।

अहम खासियतों की बात करें तो शाओमी मी 5एक्स में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे। यह सेटअप हमें Xiaomi Mi 6 में देखने को मिला था। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3080 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। स्मार्टफोन को चीन में ब्लैक, गोल्ड और पिंक रंग में उपलब्ध कराया गया है। यहां पर हैंडसेट की बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी। पहली सेल के रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं।
Advertisement

Xiaomi Mi 5X में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने की ज़िम्मेदारी 4 जीबी रैम पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। लेकिन शाओमी के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी हाइब्रिड स्लॉट से लैस है।

अब बात शाओमी मी 5एक्स के सबसे अहम फ़ीचर कैमरे की। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं। इनमें से एक  वाइड-एंगल कैमरा है और दूसरा टेलीफोटो कैमरा। वाइड एंगल वाले सेंसर का अपर्चर एफ/2.2  है। वहीं, टेलीफोटो कैमरे का अपर्चर एफ/2.6 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और पनोरमा मोड के साथ आएगा। इसमें बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड दिया गया है, आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।
Advertisement

Xiaomi Mi 5X के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

Mi 5X में बेहतर क्वालिटी ऑडियो आउटपुट के साथ आता है। शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन 3080 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.