शाओमी मी 5एस हैंडसेट की कथित तस्वीर लीक, डुअल कैमरा सेटअप का हुआ खुलासा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 जुलाई 2016 18:42 IST
हमने आपको पहले ही चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने अपने मी 5 स्मार्टफोन के अगले मॉडल मी 5एस के बारे बताया था। इस हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन के कथित रेंडर इमेज लीक हुए हैं। आपको बता दें कि रेंडर इमेज कंप्यूटर द्वारा बनाए गए ग्राफिक्स इमेज होते हैं। यह वास्तविक तस्वीर नहीं है।

गिज़्मोचाइना द्वारा साझा किए गए कथित रेंडर इमेज में हैंडसेट का काले रंग का वेरिएंट नज़र आ रहा है। और सबसे अहम खुलासा डुअल कैमरा सेटअप को लेकर हुआ है। आपको बता दें कि पिछले महीने एक रिपोर्ट में इस चीनी कंपनी द्वारा सैमसंग के डुअल-कैमरा मॉड्यूल खरीदने की जानकारी दी गई थी। सैमसंग इस मॉड्यूल का इस्तेमाल अपने आगामी फोन में करने वाली है। ऐसे में मी 5एस में डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।
 

हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें मी 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी 5एस में 5.5 इंच के डिस्प्ले होने की जानकारी दी गई थी। याद रहे कि शाओमी मी 5 स्मार्टफोन 5.15 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। हालांकि, यह दावा पुराने दावों से अलग था।

पिछले महीने लीक हुई जानकारियों से पता चला था कि इस हैंडसेट को साल को दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा और इसमें 6 जीबी का रैम होगा।
Advertisement

दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में फोर्स टच स्क्रीन होगा जो ऐप्पल के 3डी टच जैसा काम करेगा। शाओमी मी 5एस के अन्य कथित स्पेसफिकेशन में क्वालकॉम के अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।
Advertisement

ज्ञात हो कि शाओमी मी 5एस के साथ कंपनी द्वारा मी नोट स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम किए जाने की भी जानकारी मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाओमी मी नोट 2 को 25 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 5, Xiaomi Mi 5s, Xiaomi Mi 5s Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.