शाओमी मी 5सी है कंपनी के प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2017 15:25 IST
कई लीक के बाद, आखिरकार शाओमी ने चीन में अपना मी 5सी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस कंपनी के लिए बेहद ख़ास है क्योंकि इसमें शाओमी का पहला इन-हाउस प्रोसेसर सर्ज एस1 दिया गया है। नया ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 28एनएम प्रोसेस पर बना है और यह 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। शाओमी मी 5सी स्मार्टफोन मेटल यूनिबॉडी से बना है और इसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,600 रुपये) है। यह फोन 3 मार्च से रोज़ गोल्ड, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में चीन में उपलब्ध होगा।  

शाओमी मी 4सी केअपग्रेडेड वेरिएंट में सबसे पहले सर्ज एस1 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3 जीबी रैम दिया गया है। फोन में 5.15 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यह डुअल सिम (नैनो+नैनो) कार्ड सपोर्ट करता है।

शाओमी मी 5सी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारिक मीयूआाई 8 पर चलता है। इस फोन में 2860 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। शाओमी का दावा है कि इस डिवाइस को एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर अपग्रेड किया जा सकता है। मार्च में मी 5सी को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो, इस फोन में बड़े 1.25 माइक्रोन पिक्सल, अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फ्रंट की बात करें, तो सेल्फी लेने के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 27एमएम वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी डुअल-बैंड, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो है। शाओमी मी 5सी का डाइमेंशन 144.38x69.68x7.09 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है।  

जैसा कि हमने बताया, शाओमी मी 5सी में कंपनी का पहला प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर को लेकर पिछले कुछ समय से ख़बरें आ रहीं थीं। शाओमी ने अपनी पहली चिप को सर्ज एस1 नाम दिया है। और यह एक ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर है जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ की अधिकतम फ्रीक्वेंसी पर चलता है। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर को चार एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 कोर में बांटा गया है जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलती हैं और चार दूसरी एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 कोर में जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलती हैं।
Advertisement

सर्ज एस1 में माली-टी860 क्वाड-कोर जीपीयू है। पिछले जेनरेशन माली-टी760 जीपीयू की तुलना में इससे बैटरी की खपत 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसमें कॉल के लिए बेहतर वॉयस प्रोसेसिंग देने के लिए 32-बिट डीएसपी भी है। नॉयज़ कम करने के लिए डुअल माइक्रोफोन भी हैं। इस चिप में 14-बिट डुअल आईएसपी और कंपनी का अपना सर्ज आईएसपी एल्गोरिद्म है जिससे कैमरा लाइट सेंसटिविटी को 150 प्रतिशत तक सुधारने का दावा किया गया है। यह वीओएलटीई सपोर्ट करता है।
Advertisement

शाओमी ने कहा कि कंपनी को अपने पहले प्रोसेसर के बारे में सोचने, बनाने और इसे बड़ स्तर पर एक स्मार्टफोन में इंटीग्रेट करने में 28 महीने लग गए। कंपनी ने गीकबेंच 4.0 सीपीयू मल्टी-कोर बेंचमार्क और जीएफएक्सबेंच मैनहट्टन ऑफ-स्क्रीन बेंचमार्क भी साझा किया। इसमें दिखाया गया है कि परफॉर्मेंस के मामले में सर्ज एस1, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 और मीडियाटेक हीलिो पी10 के साथ हीलियो पी20 को पीछे छोड़ देता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

शाओमी सर्ज एस1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2860 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.