शाओमी एमआई 5 भारत में 4 मई को बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 2 मई 2016 10:23 IST
शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 भारत में 4 मई को ओपन सेल में उपलब्ध होगा। एमआई 5 को मार्च में लॉन्च किया गया था। अभी तक कंपनी की वेबसाइट पर फ्लैश सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध था। एमआई 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा, 2000 एमएएच पॉवर बैंक भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट एमआईडॉटकॉम के जरिए बिना रजिस्ट्रेशन खरीदा जा सकेगा। याद दिला दें, पिछले हफ्ते ही एमआई 5 और रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन की बिक्री ओपन सेल में शुरू हुई थी।

बात करें शाओमी एमआई 5 की तो, कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट ही लॉन्च किया है। भारत में इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। चीन में इस मॉडल को 'स्टेंडर्ड' एडिशन के तौर पर पेश किया गया था। याद दिला दें कि एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो के दौरान शाओमी एमआई 5 के दो और वेरिएंट प्राइम एडिशन (3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज) और प्रो एडिशन (4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज) भी पेश किए गए थे।
Advertisement


नैनो डुअल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 एपरचर है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
 

वहीं दूसी तरफ, 20000 एमएएच का शाओमी एमआई पॉवर बैंक भारत में ज्यादा क्षमता वाला पॉवर बैंक होगा। यह पॉवर बैंक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और 7 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। पहले की तरह ही यह पॉवर बैंक 1,699 रुपये में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.