शाओमी एमआई 5 के स्क्रीनशॉट और लीक हुए रिटेल बॉक्स से नई जानकारियां आईं सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जनवरी 2016 13:25 IST
शाओमी एमआई 5 को चीन में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाना है, लेकिन इससे पहले हैंडसेट के जुड़ी जानकारियां सामने आने का सिलसिला तेज हो गया है। ताजा जानकारी हैंडसेट के फ़ीचर और कलर वेरिएंट को लेकर आई है। इस बीच कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने बताया है कि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की पहली झलक बार्सिलोना में आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2016 में भी देखने को मिलेगी।

बारा ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''हम 24 फरवरी को आमंत्रण पर आधारित मीडिया प्रिव्यू इवेंट आयोजित करने वाले हैं। याद रहे कि हैंडसेट को इसी दिन चीन में लॉन्च किया जाएगा। मैं वहां उपस्थित रहूंगा।"

यह जानते हुए कि शाओमी ने अब तक अपने नए डिवाइस को चीन या फिर भारत (एमआई 4आई) में लॉन्च किया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी नए फ्लैगशिप हैंडसेट को पश्चिमी देशों में भी रिलीज करने के बारे में सोच रही है। शाओमी ने हाल ही में अमेरिका और यूरोपीय देशों में अपने मार्केट काविस्तार करने के मद्देनज़र से ऑनलाइन एक्सेसरी स्टोर की शुरुआत की थी।
 

शाओमी एमआई 5, कंपनी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 2015 में 70 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट बेचे। लेकिन यह उसकी उम्मीदों से कम है। ऐसे में अगले फ्लैगशिप डिवाइस की सफलता पर कंपनी का बहुत कुछ दाव पर है।
Advertisement

शाओमी के सह-संस्थापक और सीईओ ली जुन ने अपने वीबो अकाउंट पर एमआई 5 का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। इसमें नए एमआईयूआई वर्ज़न और डुअल-सिम और एनएफसी कनेक्टिविटी का ज़िक्र है।
Advertisement

दूसरी तरफ, शाओमी एमआई5 के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को Nowhereelse.fr द्वारा साझा किया गया है। इनमें कथित तौर पर एमआई 5 का रिटेल बॉक्स और कलर वेरिेएंट नज़र आ रहा है। एमआई 5 के रिटेल बॉक्स की तस्वीरों से हैंडसेट के डिजाइन का भी पता चला है।


Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.