शाओमी का इवेंट 19 अक्टूबर को, एमआई 5 हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2015 17:41 IST
शाओमी ने 19 अक्टूबर को होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी के नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की पहली झलक देखने को मिलेगी।

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इवेंट की घोषणा सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर की और साथ में लॉन्च की तारीख के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किसी डिवाइस को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई इशारा नहीं किया है। शाओमी इस इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन एमआई बैंड भी पेश कर सकती है।
Advertisement
 
शाओमी एमआई 4 को पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था। यह देखते हुए अगले इवेंट में नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की संभावना बढ़ जाती है। 19 अक्टूबर का आयोजित होने वाला इवेंट उन पुराने दावों को भी सही ठहराता है जिनमें कहा गया था कि शाओमी एमआई 5 नवंबर महीने में उपलब्ध होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा। डिवाइस में 4 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030 एमएएच की बैटरी भी। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।
Advertisement

हाल ही में एक टिप्सटर ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए दावा किया कि शाओमी के एमआई 5 स्मार्टफोन में ''अल्टासॉनिक फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन'' होगा जिसे क्वालकॉम ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। याद रहे कि क्वालकॉम ने अपने नए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन सिस्टम को इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में पेश किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.