Xiaomi Mi 10i फोन भारत में 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Rs 20,999 में लॉन्च

कंपनी इस सीरीज में अभी तक Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, and Mi 10 Lite Zoom Edition को लॉन्च कर चुकी है। यह इस सीरीज़ का चौथा और 'किफायती' 108-मेगापिक्सल कैमरा फोन

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 13:24 IST
ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi का Mi 10i स्मार्टफोन
  • इसकी भारत में कीमत 20,999 रुपये से होती है शुरू
  • 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से लैस है शाओमी फोन

Mi 10i की भारत में कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है

Mi 10i स्मार्टफोन को शाओमी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। Mi 10i में कंपनी ने Samsung HM2 सेंसर दिया है। कंपनी इस सीरीज में अभी तक Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, and Mi 10 Lite Zoom Edition को लॉन्च कर चुकी है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 750G SoC दिया गया है।         
 

Mi 10i price in India, availability

Mi 10i को भारत में 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिल रही है। वहीं इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन को पैसिफिक सनराइज़, मिडनाइट ब्लैक, और अटलांटिक ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। Mi 10i को Amazon India, Mi.com, Mi Studio Stores और Mi Home से 7 जनवरी दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की सेल 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। लॉन्च ऑफर के तहत 10 हजार रुपये के जियो बेनिफिट्स मिलेंगे और 2 हजार रुपये की छूट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलेगी, साथ ही EMI ऑफर भी मिलेगा।
Advertisement

 

Mi 10i specifications

Mi 10i में 6.67-inch full-HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल्स है। फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले है। फोन में 8nm बेस्ड क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC के साथ Adreno 619 GPU है। फोन में 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।

फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप है। इसमें Samsung HM2 सेंसर है जो 1/1.52 सेंसर साइज, 9 इन 1 पिक्सल बिनिंग, 2.1um सुपर पिक्सल और f/1.75 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस भी है। फोन के रियर कैमरा में आको सिक्स लॉन्ग एक्सपोजर मोड्स, एचडीआर, गूगल लेंस, नाइट मोड 2.0, प्रो मोड, पनोरमा, रॉ मोड और 4k वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिल रहे हैं।
Advertisement

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.45 अपर्चर और 1.0 माइक्रोन पिक्सल साइज़ के साथ आता है। फ्रंट कैमरा में नाइट मोड 1.0, एआई ब्यूटीफाई, एआई पोर्टेट मोड, फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। 
 
Mi 10i में कंपनी ने 4,820mAh बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में यह फोन 68 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में कुल 58 मिनट का समय लगेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ विकल्प मिलते हैं।
Advertisement

Mi 10i का डायमेंशन 165.38x76.8x9 एमएम और वज़न 214.5 ग्राम है। अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 स्पैलश प्रूफ रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, आईआर ब्लास्टर और डुअल (एल1 और एल5) बैंड सैटेलाइट नेविगेशन शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Very good battery life
  • Strong overall performance
  • 3.5mm audio socket, notification LED
  • Bad
  • Camera quality needs improvement
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.