• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2021 की पहली तिमाही में भारत समेत 12 देशों में Xiaomi बना नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड

2021 की पहली तिमाही में भारत समेत 12 देशों में Xiaomi बना नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड

कंपनी ने ताज़ा आंकड़े ज़ारी करते हुए जानकारी दी है कि शाओमी ने साल 2021 की पहली तिमाही में केवल एक या दो नहीं बल्कि एक साथ 12 देशों की स्मार्टफोन मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है।

2021 की पहली तिमाही में भारत समेत 12 देशों में Xiaomi बना नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड
ख़ास बातें
  • 12 देशों की लिस्ट में भारत भी शामिल है
  • Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने ज़ारी की जानकारी
  • शाओमी ने 10.5 मिलियन शिपमेंट के साथ टॉप स्थान हासिल किया है
विज्ञापन
भले ही कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी के कारण दुनिया थम-सी गई हो, लेकिन स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हुए अपना काम ज़ारी रखा और वर्चुअल लॉन्च इवेंट के जरिए अपने स्मार्टफोन दुनिया के सामने पेश किए। इसी लिस्ट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi पहले नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है। कंपनी ने ताज़ा आंकड़े ज़ारी करते हुए जानकारी दी है कि शाओमी ने साल 2021 की पहली तिमाही में केवल एक या दो नहीं बल्कि एक साथ 12 देशों की स्मार्टफोन मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है।

Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि शाओमी ने साल 2021 की पहली तिमाही में दुनियाभर के 12 देशों में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के तौर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं, उन्होंने अपने वीबो पोस्ट में एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें 12 देशों के झंड़ो को देखा जा सकता है, इनमें भारत, स्पेन, रूस, पोलैंड, बेलारूस, यूक्रेन, क्रोएशिया, लिथुआनिया, मलेशिया, नेपाल, म्यांमार और कोलंबिया शामिल हैं।
 
j84j4hhg

Weibing ने पोस्ट के माध्यम से बताया कि कंपनी ने साल 2021 की पहली तिमाही में 12 देशों में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के तौर पर पहला स्थान हासिल किया है।

आपको बता दें, हाल ही में Canalys की लेटेस्ट रिपोर्ट में भी जानकारी सामने आई थी कि Xiaomi ने साल 2021 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के तौर पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। शाओमी ने 10.5 मिलियन शिपमेंट के साथ टॉप स्थान हासिल किया है, जो कि भारत के मार्केट शेयर का 28 प्रतिशत है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Samsung और तीसरे नंबर पर Vivo स्थित है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »