रेवेन्‍यू में कमी का असर! Xiaomi ने 900 कर्मचारियों को निकाला, जानें कितने भारतीय हुए प्रभावित

छंटनी ने Xiaomi के लगभग 3 फीसदी कर्मचारियों को प्रभावित किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • सबसे ज्‍यादा कर्मचारी चीन में हैं शाओमी के
  • भारत और इंडोनेशिया में भी अच्‍छा खासा स्‍टाफ
  • हालांक‍ि कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है

बताया जाता है कि चीन में Xiaomi के स्मार्टफोन की बिक्री 29 फीसदी गिर गई।

आर्थिक अनिश्‍चि‍तता ने हर सेक्‍टर पर असर डाला है। चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड शाओमी (Xiaomi) भी इससे प्रभावित होता हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि कंपनी ने 900 जॉब्‍स में कटौती की है। यानी कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी की है। जानकारी के अनुसार, छंटनी ने Xiaomi के लगभग 3 फीसदी कर्मचारियों को प्रभावित किया है। इस साल 30 जून तक शाओमी के पास 32,869 फुल-टाइम कर्मचारी थे। इनमें से 30,110 कर्मचारी कंपनी के होमग्राउंड चीन में और बाकी भारत और इंडोनेशिया में थे। उसी समय कंपनी के रिसर्च और डेवलपमेंट वर्टिकल में भी 14,700 कर्मचारी थे। कंपनी ने कुल 900 कर्मचारियों की छंटनी की है। हालांकि अभी यह पता नहीं है कि इससे कितने भारतीय कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, जून तिमाही के दौरान कंपनी के ग्‍लोबल रेवेन्‍यू में 20 फीसदी की गिरावट के कारण नौकरी में कटौती हुई है। दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट सिकुड़ने की वजह से Xiaomi ने दूसरी तिमाही के राजस्व में भारी गिरावट दर्ज की है। अनुमान है कि यह गिरावट चीन के अलावा बाकी मार्केट्स में भी हुई है। 

Xiaomi के प्रेसिडेंट वांग जियांग ने त्रैमासिक आय की रिपोर्ट के बाद विश्लेषकों के साथ एक कॉल में कहा था कि इस तिमाही में हमारे उद्योग को बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति, विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव (और) जटिल राजनीतिक वातावरण सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों ने हमारे फाइनेंशियल रिजल्‍ट को प्रभावित किया।

बताया जाता है कि चीन में Xiaomi के स्मार्टफोन की बिक्री 29 फीसदी गिर गई। चीन से कंपनी के कुल राजस्व का आधे से ज्‍यादा हिस्‍सा आता है। कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री साल दर साल 20% गिरकर 10.31 अरब डॉलर हो गई। विश्लेषकों का अनुमान है कि कंपनी के नेट इनकम 67 फीसदी गिरकर 2.08 अरब युआन पर पहुंच गई है। 

कंपनी भारत में भी मुश्किलों का सामना कर रही है। अप्रैल में ईडी ने बताया था कि उसने शाओमी इंडिया के बैंक खातों में पड़े 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। कंपनी के मनु कुमार जैन को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कंपनी पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के उल्‍लंघन का आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  2. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  4. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  5. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  7. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  8. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  9. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.