Xiaomi ने लॉन्च किया 20,000 एमएएच का पावर बैंक

Xiaomi समर्थित ब्रांड ZMI ने 20,000 एमएएच का नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक की खासियत और दाम क्या है, जानिए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi समर्थित ब्रांड ZMI ने लॉन्च किया नया पावर बैंक
  • ZMI Aura पावर बैंक में है 20,000 एमएएच बैटरी की क्षमता
  • ZMI Aura पावर बैंक की कीमत है 199 चीनी युआन

Photo Credit: Tmall

Xiaomi समर्थित ब्रांड ZMI ने 20,000 एमएएच ZMI Aura 27W पावर बैंक को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक फास्ट चार्जिंग और टू-वे चार्जिंग क्षमता के साथ आता है। फिलहाल इस पावर बैंक को ब्लैक रंग में लॉन्च किया गया है। बता दें कि, नया पावर बैंक 27 वाट जबकि पुराने पावर बैंक 18 वाट की चार्जिंग सप्लाई के साथ आते थे। ZMI के नए पावर बैंक में 20,000 एमएएच बैटरी की क्षमता है। जे़ड ऑरा पावर बैंक का शेल PC+ABS प्लास्टिक से बना है जो पर्यावरण के अनुकूल है।

Xiaomi 20,000 एमएएच जे़डमी ऑरा 27 वाट पावर बैंक की कीमत 199 चीनी युआन (लगभग 2,000 रुपये) है। बता दें कि यह नया पावर बैंक केवल ब्लैक रंग में भी बेचा जाएगा। चीन में इस नए पावर बैंक की बिक्री कंपनी के आधिकारिक स्टोर और अन्य ऑनलाइन स्टोर पर आज से शुरू हो गई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, वेबसाइट Gizmochina ने सबसे पहले लिस्टिंग को रिपोर्ट किया था।
Advertisement

अब बात शाओमी के नए पावर बैंक के डिजाइन की। 20,000 एमएएच ZMI Aura 27 वाट पावर बैंक की बेहतर ग्रिप के लिए किनारों पर टेक्स्चर का इस्तेमाल हुआ है। इसी के साथ इसमें एलईडी पावर इंडिकेटर भी दिया गया है। पावर बैंक में एक माइक्रो यूएसबी, एक यूएसबी टाइप-सी और दो यूएसबी-ए पोर्ट मौजूद हैं। पावर बैंक की लंबाई-चौड़ाई 149x70x25 मिलीमीटर है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया ZMI Aura पावर बैंक टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब यह ना केवल डिवाइस को तेजी से चार्ज करने में सक्षम है बल्कि खुद भी तेजी से चार्ज होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, ZMI, Xiaomi ZMI Aura Power Bank
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.