Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi 30W वायरलेस चार्जर, जानें कीमत

Mi 30W Wireless Charger की कीमत 2,299 रुपये है। हालांकि, यह चार्जर 1,999 रुपये के स्पेशल प्री-ऑर्डर कीमत में उपलब्ध है। इसकी बिक्री शाओमी की वेबसाइट पर 18 मई से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 मई 2020 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi इस चार्जर के बहाने वनप्लस को चुनौती देगी
  • 0,000 एमएएच मी वायरलेस पावर बैंक 2,499 रुपये में हुआ था लॉन्च
  • मी 30वॉट वायरलेस चार्जर में एक बिल्ट-इन कूलिंग फैन है
Xiaomi ने Mi 30W Wireless Charger को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 5G को भी उतारा है। चीनी कंपनी के नए वायरलेस चार्जर में 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग स्पीड मिलेगी। यह ची चार्जिंग स्टेंडर्ड पर आधारित है। इसमें गर्मी कम करने के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन है। मार्केट में मी 30 वॉट वायरलेस चार्जर की भिड़ंत बीते महीने लॉन्च किए गए OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger से होगी। इसके शाओमी के पास मी 10 5जी यूज़र्स के लिए 10,000mAh Mi Wireless Power Bank भी है।
 

Mi 30W Wireless Charger price in India, availability details

मी 30 वॉट वायरलेस चार्जर की कीमत 2,299 रुपये है। हालांकि, यह चार्जर 1,999 रुपये के स्पेशल प्री-ऑर्डर कीमत में उपलब्ध है। इसकी बिक्री शाओमी की वेबसाइट पर 18 मई से शुरू होगी।

Xiaomi इस चार्जर के बहाने वनप्लस को चुनौती देगी। इस कंपनी ने बीते महीने 3,990 रुपये में वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर को लॉन्च किया था। लेकिन इसे अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।

मार्च महीने में Xiaomi ने 10,000 एमएएच मी वायरलेस पावर बैंक 2,499 रुपये में लॉन्च किया था। यह वायरलेस पावरबैंक 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 

Mi 30W Wireless Charger specifications, features

मी 30वॉट वायरलेस चार्जर में एक बिल्ट-इन कूलिंग फैन है जो डिवाइस को ज़्यादा गर्म होने से रोकता है। इसमें वर्टिकल एयर डक्ट डिज़ाइन मौज़ूद है। यह हवा को कनेक्टेड फोन में सीधे भेजता है और गर्माहट को मैनेज करता है। Mi 30W Wireless Charger ची स्टेंडर्ड पर आधारित है। इसका मतलब है कि इस वायरलेस चार्जर का इस्तेमाल Mi 10 5G को चार्ज करने के अलावा Apple और Samsung जैसी कंपनियों के वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस के लिए हो सकता है। चार्जर से 30 वॉट तक की वायरलेस चार्जिंग मिलती है। लेकिन गैर-शाओमी फोन के लिए 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग मौज़ूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.