Mi No. 1 Fan Sale: Redmi K20 Pro, Redmi Note 7 Pro सहित कई Xiaomi प्रोडक्ट पर छूट

Mi No. 1 Fan Sale की शुरुआत 19 दिसंबर को होगी। स्पेशल फ्लैश सेल का भी आगाज़ इस दिन ही होगा। हालांकि, शाओमी के एक्सेसरी और स्मार्ट होम प्रोडक्ट की फ्लैश सेल हर दिन 10 बजे, शाम 4 बजे और 6 बजे आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2019 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7A, Redmi K20, Poco F1 और Xiaomi Mi A3 जैसे फोन पर छूट
  • मी स्मार्ट बल्ब, मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ इयरफोन्स बेसिक बिकेंगे सस्ते में
  • मी नंबर वन फैन सेल 25 दिसंबर तक चलेगी

Mi No. 1 Fan Sale की शुरुआत 19 दिसंबर को

Xiaomi ने साल खत्म होने से पहले “No. 1 Mi Fan Sale” का ऐलान किया है। 2019 के आखिर में होने वाली इस सेल में अलग-अलग प्राइस रेंज के शाओमी स्मार्टफोन, वियरेबल और स्मार्ट होम एक्सेसरीज़ डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे। सेल का आगाज़ 19 दिसंबर को होगा और यह 25 दिसंबर तक चलेगी। यह सेल मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और अधिकृत रिटेल स्टोर्स में आयोजित की जा रही है। शाओमी अपने कुछ एक्सेसरी के लिए फ्लैश सेल भी आयोजित करेगी, जिसमें ये प्रोडक्ट मी नंबर वन फैन सेल के दौरान उपलब्ध कीमत से भी सस्ते में बेचे जाएंगे।

Mi No. 1 Fan Sale की शुरुआत 19 दिसंबर को होगी। स्पेशल फ्लैश सेल का भी आगाज़ इस दिन ही होगा। हालांकि, शाओमी के एक्सेसरी और स्मार्ट होम प्रोडक्ट की फ्लैश सेल हर दिन 10 बजे, शाम 4 बजे और 6 बजे आयोजित की जाएगी। यह सेल 23 दिसंबर तक चलेगी। लेकिन मी नंबर वन फैन सेल 25 दिसंबर तक चलती रहेगी। कीमत कम होने के साथ बैंकिंग डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर्स और बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा।
Advertisement

सेल में Redmi K20 Pro को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करके 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Xiaomi ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट Redmi Note 7 Pro की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये कर दी है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में Redmi 7A, Redmi K20, Poco F1 और Xiaomi Mi A3 जैसे फोन भी सस्ते में बिकेंगे।

स्मार्टफोन  सेल में कीमत एक्सचेंज डिस्काउंट
Redmi Note 7 Pro (4GB+64GB) 9,999 रुपये -
Redmi Note 7 Pro (6GB+64GB) 12,999 रुपये 1,000 रुपये
Redmi Note 7 Pro (6GB+128GB) 14,999 रुपये 1,000 रुपये
Redmi K20 Pro (6GB+128GB)  24,999 रुपये  2,000 रुपये
Redmi K20 Pro (8GB+256GB) 27,999 रुपये 2,000 रुपये
Redmi K20 (6GB+64GB) 19,999 रुपये 2,000 रुपये
Redmi K20 (6GB+128GB) 22,999 रुपये 2,000 रुपये
Redmi 7A (2GB+16GB) 4,999 रुपये -
Redmi 7A (2GB+32GB) 5,499 रुपये -
Mi A3 (4GB+64GB) 12,499 रुपये 1,000 रुपये
Mi A3 (6GB+128GB) 15,499 रुपये 1,000 रुपये
Poco F1 (6GB+128GB) 14,999 रुपये -
Poco F1 (8GB+256GB) 18,999 रुपये -
Redmi Note 7S (3GB+32GB) 8,999 रुपये -
Redmi Note 7S (4GB+64GB) 9,999 रुपये -
Redmi Y3 (3GB+32GB) 7,999 रुपये -
Redmi Y3 (4GB+64GB)  9,999 रुपये -
Redmi 7 (2GB+32GB)  6,999 रुपये -
Redmi 7 (3GB+32GB)  7,999 रुपये -
Redmi Go (1GB+8GB)  4,299 रुपये -
Redmi Go (1GB+16GB)  4,499 रुपये -

स्मार्टफोन के अलावा Xiaomi अपने मी स्मार्ट बल्ब, मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ इयरफोन्स बेसिक और मी बैंड 3 को मी नंबर वन फैन सेल में अब तक की सस्ती कीमतों में बेचेगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.