शाओमी के नए स्मार्टफोन के बारे में पता चला, 6 जीबी रैम होने की उम्मीद

शाओमी ने हाल ही में बड़े स्क्रीन वाला मी मैक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब शाओमी के एक नए डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आई है। बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्सबेंच पर शाओमी जैसन कोडनेम वाले एक स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि लिस्ट किया गया यह नया डिवाइस शाओमी रेडमी प्रो का अपग्रेडेड वेरिएंट रेडमी प्रो 2 हो सकता है। रेडमी प्रो स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 मई 2017 12:44 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी जेसन में 5.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा
  • शाओमी के एक नए डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आई है
  • शाओमी जैसन कोडनेम वाले एक स्मार्टफोन को जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट किया गया है
शाओमी ने हाल ही में बड़े स्क्रीन वाला मी मैक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब शाओमी के एक नए डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आई है। बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्सबेंच पर शाओमी जेसन कोडनेम वाले एक स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। लिस्ट किया गया यह नया डिवाइस शाओमी रेडमी प्रो का अपग्रेडेड वेरिएंट रेडमी प्रो 2 हो सकता है। रेडमी प्रो स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था।

जीएफएक्सबेंच पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी जेसन में 5.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। जबकि पुराने रेडमी प्रो स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले दिया गया था। इसीलिए इस स्मार्टफोन के रेडमी प्रो 2 होने पर असमंजस है। लेकिन हो सकता है कि रेडमी प्रो 2 के लिए शाओमी डिस्प्ले साइज़ को कम कर दे। शाओमी जेसन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। फोन में 6 जीबी रैम है। स्टोरेज 64 जीबी होगी। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर और एड्रेनो 512 जीपीयू है।
Advertisement

लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि शाओमी जेसन में 12 मेगापिक्सल सेंसर है जिससे 4के तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। शाओमी जेसन में एनएफसी सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, ब्लूटूथ, कंपास, जीपीएस, जायरोस्कोप, हार्ट रेट, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।

बात करें रेडमी प्रो हैंडसेट की तो इसकी सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा है। रेडमी प्रो के रियर हिस्से में दो कैमरा सेंसर मौजूद हैं। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। 13 मेगापिक्सल वाला सेंसर तस्वीरें लेने के काम आएगा और 5 मेगापिक्सल वाले सेंसर से डेप्थ इंफॉर्मेशन कैपचर करना संभव होगा। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।  अन्य फ़ीचर की बात करें तो शाओमी रेडमी प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। यह ब्रश्ड एल्यूमीनियम बॉडी वाला फोन है जो हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा। कंपनी ने इस हैंडसेट के तीन वेरिएंट पेश किए।  हैंडसेट में फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जिसे होम बटन में ही इंटिग्रेट किया गया है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है और पावर देने के लिए मौजूद है 4050 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.