Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी: कस्टमर्स अब घर बैठे लाइव वीडियो कॉल पर करवा सकेंगे डिवाइस रिपेयर!

वीडियो कॉल सपोर्ट को हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, तमिल समेत 11 भाषाओं में शुरू किया गया है। Xiaomi का AI Bot हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 15:17 IST
ख़ास बातें
  • सपोर्ट सर्विस को 11 भाषाओं में शुरू किया गया है
  • टेक एक्सपर्ट फोन कैमरा के माध्यम से डिवाइस को देखेंगे
  • वारंटी सहित डिवाइस के लिए इंजीनियर विजिट का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा

शाओमी के live video support की सुविधा शाओमी स्मार्टटीवी, वेक्यूम क्लीनर, वॉटर प्यूरिफायर, रॉबोट जैसे डिवाइसेज के लिए शुरू की गई है।

Xiaomi कस्टमर्स के लिए कंपनी ने लाइव वीडियो सपोर्ट को लॉन्च किया है। इस सुविधा के शुरू होने से अब ग्राहक घर बैठे ही वीडियो कॉल के जरिए अपने शाओमी डिवाइस से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। यानि पहले केवल ऑडियो कॉल के जरिए ही कस्टमर सर्विस पोर्टल पर ग्राहक अपनी समस्या बता सकते थे। लेकिन अब वीडियो के जरिए लाइव आकर कस्टमर्स अपनी समस्य़ा ता सकते हैं और उनका समाधान आसानी से करवा सकते हैं। 
 

कैसे करें शाओमी लाइव वीडियो सपोर्ट का इस्तेमाल

Xiaomi live video support को इस्तेमाल करने के लिए Xiaomi और रेडमी के कस्टमर्स शाओमी इंडिया ऑनलाइन पोर्टल (Xiaomi India online portal) पर रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद टेक सपोर्ट एक्सपर्ट कस्टमर को उनके फोन पर कॉल करेंगे। पहले कस्टमर की समस्या को फोन पर सुना जाएगा, उसके बाद वीडियो कॉलिंग टूल का लिंक कस्टमर के पास भेजा जाएगा। 

कस्टमर की सहमति के बाद टेक एक्सपर्ट फोन कैमरा के माध्यम से डिवाइस को देखेंगे और वीडियो कॉल पर ही समस्या का समाधान बताएंगे। अगर वीडियो कॉल पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, और डिवाइस वारंटी पीरियड में है, तो कस्टमर के पास इंजीनियर को भेजा जाएगा। वारंटी सहित डिवाइस के लिए इंजीनियर विजिट का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। 

शाओमी के live video support की सुविधा शाओमी स्मार्टटीवी, वेक्यूम क्लीनर, वॉटर प्यूरिफायर, रॉबोट जैसे डिवाइसेज के लिए शुरू की गई है। लाइव वीडियो का सपोर्ट रेडमी कस्टमर्स को भी मिलेगा। Xiaomi India के प्रेसिडेंट मुरलीकृष्णन बी ने इस मौके पर कहा कि कंपनी का सबसे पहले लक्ष्य ग्राहकों के साथ लम्बे समय तक चलने वाला संबंध बनाना है और ग्राहकों को नई और इनोवेटिव सर्विसेज मुहैया करवाना है। लाइव वीडियो सपोर्ट के शुरू होने से कस्टमर्स को अपनी समस्याओं का इंस्टेंट सॉल्यूशन मिल सकेगा जिससे उनकी रोजमर्रा की जिन्दगी काफी आसान हो जाएगी। 
Advertisement

वीडियो कॉल सपोर्ट को हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, तमिल समेत 11 भाषाओं में शुरू किया गया है। Xiaomi का AI Bot हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहता है। इसके अलावा कंपनी की एक ऐप शाओमी सर्विस प्लस नाम से भी है, जो कस्टमर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.