Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro 29 अगस्त को होंगे लॉन्च

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन 29 अगस्त को चीन में लॉन्च होंगे। जानें रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अगस्त 2019 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro में होगा 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर
  • Samsung ने मई में उठाया था 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से पर्दा
  • Redmi Note 8 में हो सकता है 18 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro 29 अगस्त को होंगे लॉन्च

Photo Credit: Weibo

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन 29 अगस्त को चीन में लॉन्च होंगे। Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने एक वीबो पोस्ट के माध्यम से इस बात की घोषणा की है। इवेंट के दौरान कंपनी रेडमी सीरीज़ के अंतर्गत अपने पहले स्मार्ट टीवी से भी पर्दा उठा सकती है। इस साल लॉन्च हुए Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्जन होंगे रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो। रेडमी नोट 8 प्रो कंपनी का पहला ऐसा रेडमी फोन होगा जिसे 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ उतारा जाएगा।

वीबो पोस्ट पर एक टीज़र इमेज़ को जारी किया गया है जिससे रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो के लॉन्च तारीख के बारे में पता चला है। तस्वीर में रेडमी नोट 8 प्रो के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ चार रियर कैमरे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा तस्वीर से 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के बारे में भी पता चला है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर केवल रेडमी नोट 8 प्रो में ही देखने को मिलेगा या फिर रेडमी नोट 8 भी 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारा जाएगा। इस माह के शुरुआत में शाओमी ने घोषणा की थी कि कंपनी नया 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को उतारेगी। इसमें सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा। शाओमी ने यह भी जानकारी दी है कि रेडमी के 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को भारतीय मार्केट में 2019 की चौथी तिमाही में लाया जाएगा।

शाओमी की तरह रियलमी भी 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को उतारेगी जिसे Realme XT के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने इस महीने ही बताया था कि रियलमी ब्रांड का यह फोन Samsung के ISOCELL Bright GW1 सेंसर के साथ आएगा। इस फोन के लॉन्च की तारीख के बारे में तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन इसे सितंबर महीने के अंत तक पेश किए जाने की उम्मीद है।

हाल ही में सामने आए लीक से पता चला है था कि रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस हो सकता है। 29 अगस्त को आयोजित इवेंट के दौरान शाओमी 70 इंच वाले Redmi TV को भी लॉन्च करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.