Xiaomi ने बेचे 11 करोड़ से अधिक रेडमी नोट सीरीज़ स्मार्टफोन

शाओमी ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी Redmi Note सीरीज़ में कई वेरिएंट शामिल किए हैं, जिनमें Redmi Note 2, Redmi Note 3 से लेकर हाल ही में लॉन्च की गई Redmi Note 9 सीरीज़ शामिल हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 16 मार्च 2020 19:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अभी तक इस रेडमी नोट सीरीज़ में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं
  • कंपनी ने पहला रेडमी नोट फोन 2014 में लॉन्च किया था
  • हाल ही में शाओमी ने रेडमी नोट 9 सीरीज़ को लॉन्च किया है

Xiaomi ने अपना सबसे पहला रेडमी नोट सीरीज़ फोन 2014 में लॉन्च किया था

Xiaomi ने साल 2014 में रेडमी नोट-सीरीज़ की शुरुआत की थी। इस सीरीज़ के साथ शाओमी ने कम कीमत और शानदार फीचर्स के साथ ग्रहाकों के बीच अपनी अलग ही पहचान बनाई है। पहली रेडमी नोट सीरीज़ के लॉन्च से लेकर आज लेटेस्ट रेडमी नोट 9 सीरीज़ तक शाओमी ने भारत में अपनी लोकप्रियता केवल बढ़ाई है। कंपनी की इस लोकप्रयिता को कुछ आंकड़े भी साबित करते हैं। शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिए शाओमी ने घोषणा किया है कि उसके Redmi ब्रांड ने लॉन्च होने से लेकर 2019 की चौथी तिमाही तक दुनिया भर में 110 मिलियन से अधिक डिवाइस बेचे हैं।

इस पोस्ट को Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। चीनी टेक कंपनी ने सबसे पहले मार्च 2014 में अपना रेडमी नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस मॉडल को आठ महीने बाद भारत में लॉन्च किया गया था। जिस समय भारत में पहला Redmi Note स्मार्टफोन लॉन्च हुआ था, उस समय इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये थी। प्रभावित करने वाली बात यह है कि शाओमी ने अपने पहले नोट फोन से लेकर आज तक अपने सभी रेडमी नोट सीरीज़ स्मार्टफोन को इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया है।

शाओमी ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी Redmi Note सीरीज़ में कई वेरिएंट शामिल किए हैं, जिनमें Redmi Note 2, Redmi Note 3 से लेकर हाल ही में लॉन्च की गई Redmi Note 9 सीरीज़ शामिल हैं। Xiaomi Redmi Note 4 भारत में साल 2017 में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन था। रेडमी नोट 9 सीरीज़ के लॉन्च के दौरान कंपनी ने घोषणा की थी कि रेडमी ने भारत में 100 मिलियन से अधिक डिवाइस बेचे हैं। 

पिछले हफ्ते गुरुवार को शाओमी ने रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स लॉन्च किए थे। इन दोनों फोन की खासियत होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। रेडमी नोट 9 प्रो के दो वेरिएंट हैं, जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 15,999 रुपये है।
Advertisement
 
वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट आते हैं। तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.