शाओमी ने बताया, 27 सितंबर को मी 5एस नहीं हो रहा है लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 13:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी 27 सितंबर को इवेंट आयोजित करने वाली है
  • इवेंट में शाओमी मी5 एस को लॉन्च किए जाने की खबरें आई थीं
  • कंपनी ने अपने एक प्रशंसक को मी 5एस नहीं लॉन्च करने के बारे में बताया
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी 27 सितंबर को इवेंट आयोजित करने वाली है। इसमें एक नए प्रोडक्ट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने हाल में इस प्रोडक्ट का टीज़र भी जारी किया था। टीज़र में इस्तेमाल की गई तस्वीर में ‘S’ लिखा हुआ था। दूसरी तरफ खबरों का बाज़ार पहले से ही शाओमी मी 5 के नए वेरिएंट मी 5एस को लॉन्च किए जाने की अफवाहों को लेकर गर्म है। गुरुवार को कंपनी ने लॉन्च इवेंट से संबंधित नया टीज़र जारी किया जिसमें उस प्रोडक्ट के अंतूतू बेंचमार्क स्कोर के बहाने दमदार परफॉर्मेंस का दावा किया गया था।

ये तो बात हुई टीज़र और दावों की। शाओमी की ओर से अभी तक शाओमी मी 5एस को ही लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अब चीन से एक मज़ेदार जानकारी सामने आई है। शाओमी चाइना ने अपने एक प्रशंसक को बताया है कि इवेंट में मी 5एस हैंडसेट को नहीं लॉन्च किया जाना है।
 

इतना तो साफ है कि कंपनी जो भी प्रोडक्ट लॉन्च करेगी उसमें एस शब्द का इस्तेमाल किए जाने की संभावना प्रबल है। शाओमी मी 5एस को नकार दिए जाने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाओमी मी मैक्स एस या मी नोट एस को लॉन्च किया जा सकता है। याद रहे कि 6.44 इंच डिस्प्ले वाले शाओमी मी मैक्स को 2016 की पहली छमाही में चीन और भारत में लॉन्च किया गया था। संभावना यह भी है कि कंपनी मी नोट एस को लॉन्च करे, क्योंकि कंपनी ने अपने मी नोट लाइनअप के आखिरी प्रोडक्ट को 2015 की जनवरी में लॉन्च किया था।

पहले खबरें आई थीं कि मी नोट 2 को मी 5एस के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट के आधार पर यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट से लैस होगा। शाओमी का कौन सा हैंडसेट जल्द ही लॉन्च होगा, इसका खुलासा तो 27 सितंबर को ही हो पाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 5s, Xiaomi Mi Max
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.