Xiaomi CC9 और Xiaomi CC9e होंगे 2 जुलाई को लॉन्च, प्रोमो वीडियो ज़ारी

Xiaomi CC9 और CC9e फोन को चीनी मार्केट में 2 जुलाई को उतारा जाएगा। फिलहाल, इन हैंडसेट को चीन के बाहर किसी अन्य मार्केट में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Xiaomi CC9 और Xiaomi CC9e होंगे 2 जुलाई को लॉन्च, प्रोमो वीडियो ज़ारी
ख़ास बातें
  • Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे
  • Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • CC9 फोन ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा
विज्ञापन
Xiaomi ने जानकारी दी है कि Mi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन युवाओं के लिए पेश किए गए नई 'सीसी सीरीज़' के शुरुआती हैंडसेट होंगे। शाओमी के सीईओ ली जून ने एक पोस्टर साझा करके दोनों ही फोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया। मी सीसी9 और मी सीसी9ई पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं। लेटेस्ट लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमतें लीक हुई हैं। जानकारी मिली है कि दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे।

चीनी कंपनी Xiaomi ने Weibo ने नई ‘CC' सीरीज़ के दोनों ही फोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया। Xiaomi CC9 और CC9e फोन को चीनी मार्केट में 2 जुलाई को उतारा जाएगा। फिलहाल, इन हैंडसेट को चीन के बाहर किसी अन्य मार्केट में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। नए फोन को लॉन्च किए जाने से पहले कंपनी के सीईओ ली जून ने कई पोस्टर और प्रोमो वीडियो भी साझा किए हैं।

वीडियो में हमें फोन की झलक मिलती है। इस प्रोमो वीडियो से साफ है कि कंपनी का ज़ोर कैमरा क्वालिटी और युवाओं को लुभाने के लिए बेहतरीन डिज़ाइन पर है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला कि CC9 फोन ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा और फ्रंट पैनल पर कोई नॉच भी नहीं होगा।
 

Mi CC9 और Mi CC9e की कीमतें

मुकुल शर्मा नाम के टिप्सटर ने दावा किया है कि Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे। मी सीसी9 के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) होगी, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 28,200 रुपये) होगा। इस फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 31,300 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, Mi CC9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) होगा। इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 1,899 चीनी युआन (करीब 19,200 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) में बेचे जाएंगे।    
 

Mi CC9 स्पेसिफिकेशन (लीक)

मुकुल शर्मा ने शाओमी मी सीसी9 और मी सीसी9ई के स्पेसिफिकेशन भी साझा किए हैं। टिप्सटर के मुताबिक, Mi CC9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। दावा है कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जो 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है।
 

Mi CC9e स्पेसिफिकेशन (लीक)

मी सीसी9ई को 5.97 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। बाकी स्पेसिफिकेशन Mi CC9 वाले ही होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  11. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »