Poco F6 Pro होगा Redmi K70 का रिब्रांडेड वर्जन, Xiaomi ने गलती से किया खुलासा

Poco F6 Pro फोन में 6.67 इंच की बड़ा OLED डिस्प्ले होगी, जिसका QHD+ रेजोल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2024 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Poco F6 Pro में 6.67 इंच की बड़ा OLED डिस्प्ले होगी।
  • Poco F6 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • Poco F6 Pro में 120W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Poco F5 Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Xiaomi ने कथित तौर पर गलती से Poco F6 Pro के लिए कुछ अपडेट जारी कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक फोन की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। GSMArena की रिपोर्ट में इन अपडेट से फोन का कोडनेम "Vermeer" पता चला है, जो Redmi K70 चीनी मॉडल का मॉडल नाम भी था। यहां हम आपको Poco F6 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco F6 Pro के समान कोडनेम पर बात करें तो Xiaomi आमतौर पर कई डिवाइसेज के लिए कोडनेम का दोबारा इस्तेमाल नहीं करता है। हालांकि, ऐसा लगता है कि उन्होंने Poco F6 Pro के साथ कुछ अलग रुख अपनाया है। फिर भी इस कनेक्शन से पता चला है कि Poco F6 Pro आमतौर पर Redmi K70 का रीब्रांडेड वर्जन है। अगर कनेक्शन सही रहता है तो Poco F6 Pro कुछ प्रभावशाली फीचर्स से लैस होगा। फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह इसी प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ गीकबेंच पर नजर आया था।
Advertisement

Poco अक्सर Redmi फोन को रीब्रांड करता आया है। हाल ही में Poco X6 Pro लॉन्च किया था जो काफी हद तक Redmi K70E पर बेस्ड है। हालांकि, Poco X6 Pro में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें K70E की तुलना में छोटी बैटरी और स्लो चार्जिंग शामिल है।


Poco F6 Pro के अुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
ऐसा लगता है कि Poco F6 Pro को समान लिमिट नहीं होगी। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि फोन में 6.67 इंच की बड़ा OLED डिस्प्ले होगी, जिसका QHD+ रेजोल्यूशन है। कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। यह क्विक चार्जिंग के मामले में 120W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। इस हफ्ते की शुरुआत में एक लीक से पता चला था कि Poco जून में ग्लोबल लेवल पर Poco F6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसलिए फोन को बड़े स्तर पर बाजार में लाने के लिए अभी भी कुछ समय बाकी है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F6 Pro, Redmi K70, Xiaomi Smartphone, Poco X6 Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.