POCO F6 Pro में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर! लिस्टिंग से खुलासा

F6 Pro को गीकबेंच सिंगल और मल्‍टीकोर टेस्‍ट रिजल्‍ट में 1,421 और 5,166 पॉइंट्स मिले।

POCO F6 Pro में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर! लिस्टिंग से खुलासा

सांकेतिक तस्‍वीर

ख़ास बातें
  • POCO F6 Pro हुआ गीकबेंच पर स्‍पॉट
  • 16 जीबी रैम से पैक हो सकता है स्‍मार्टफोन
  • जल्‍द लॉन्‍च हो सकती है नई पोको सीरीज
विज्ञापन
POCO F6 Pro : स्‍मार्टफोन ब्रैंड पोको (Poco) बहुत जल्‍द एक नई सीरीज को लॉन्‍च कर सकता है। इसका नाम POCO F6 सीरीज बताया जा रहा है। हाल ही में POCO F6 को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया और अब इस सीरीज का एक और स्‍मार्टफोन POCO F6 Pro गीकबेंच पर स्‍पॉट हुआ है। कहा जाता है कि इस डिवाइस में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 16 जीबी रैम ऑफर करेगा और लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 पर चलेगा। और क्‍या पता चला है अपकमिंग पोको फोन के बारे में, आइए जानते हैं। 

माईस्‍मार्टप्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, POCO F6 Pro को बेंचमार्किंग प्‍लेटफॉर्म गीकबेंच (Geekbench) पर मॉडल नंबर 23113RKC6G के साथ स्‍पॉट किया गया है। इसके मदरबोर्ड का कोडनेम ‘kalama' है। जो कॉन्‍फ‍िगरेशन बताए गए हैं, उसके हिसाब से यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 से पावर्ड हो सकता है। फोन में 16 जीबी रैम ऑफर की जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ आएगा। 

स्‍कोर्स की बात करें तो F6 Pro को गीकबेंच सिंगल और मल्‍टीकोर टेस्‍ट रिजल्‍ट में 1,421 और 5,166 पॉइंट्स मिले। इसके अलावा फोन से जुड़ी कोई डिटेल अभी मालूम नहीं है। वहीं, FCC सर्टिफ‍िकेशन से पता चला है कि POCO F6 Pro में 4,880mAh की बैटरी होगी। 

हाल में Poco F6 को भी गीकबेंच पर देखा गया था। रिपोर्टों में दावा है कि यह फोन चीन में लॉन्‍च हुए Redmi Turbo 3 का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। नए पोको फोन में 6.7-इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है और 90W फास्ट चार्जिंग वाली 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

गीकबेंच पर Poco F6 ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,884 और 4,799 पॉइंट्स हासिल किए। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह हैंडसेट 12GB रैम को सपोर्ट करेगा और Android 14 पर बेस्‍ड हाइपरओएस के साथ आएगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »