Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में Adreno GPU है
इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है
Photo Credit: Xiaomi
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की Xiaomi 18 Pro सीरीज को मंगलवार को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।
Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max का प्राइस
यूरोप में Xiaomi 18 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,399 यूरो (लगभग 1,43,900 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 1,599 यूरो (लगभग 1,64,500 रुपये) का है। Xiaomi 18 Pro Max के12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस यूरो 1,599 (लगभग 1,64,500 रुपये). 12 GB + 512 GB का 1,799 यूरो (लगभग 1,85,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का 2,099 यूरो (2,15,900 रुपये) का है। इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, रेड, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,208 x 2,624 पिक्सल्स) डिस्प्ले और Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर क्रमशः 2.7 इंच (596 x 912 पिक्सल्स) और 2.9 इंच (596 x 976 पिक्सल्स) AMOLED टचस्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।
Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में Adreno GPU है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 18 Pro में 6,000 mAh और Xiaomi 18 Pro Max में 7,050 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।