Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा

सीरीज में क्वालकॉम का लेटेस्ट और अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2026 15:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले होगा। यह एक मिडसाइज डिस्प्ले बताया गया है।
  • यह 2K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है।
  • फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

Xiaomi 18 सीरीज इससे पहले आई Xiaomi 17 सीरीज की सक्सेसर होगी।

Xiaomi 18 सीरीज के लॉन्च के लिए कंपनी कथित तौर पर तैयारी कर रही है। अब इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को लेकर कुछ धांसू फीचर्स का खुलासा सामने आया है। लीक में पता चलता है कि फोन में बड़ा डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें बहुत ही पतले बेजल्स होंगे। यहां तक कि इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 मिलने वाला है। फोन के अंदर और भी कई पावरफुल फीचर्स बताए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Xiaomi 18 के लॉन्च से पहले फोन के कई धांसू फीचर्स लीक में सामने आए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा (via) किया है कि फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट और अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 मिलने वाला है। टिप्स्टर के अनुसार फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले होगा। यह एक मिडसाइज डिस्प्ले बताया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 हो सकता है। फोन में अल्ट्रा स्लिम बेजल्स होंगे। यह 2K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। यानी फोन में कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रभावित करने वाला होगा। पैनल फ्लैट बताया गया है। 

Xiaomi 18 Pro सीरीज में कंपनी नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। खासकर कैमरा, बैटरी और हार्डवेयर में बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसके साथ ही बैटरी को लेकर भी बड़ा बदलाव होगा। कंपनी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी इसमें दे सकती है। यानी बड़ी बैटरी क्षमता छोटे साइज में! 

टिप्स्टर ने इशारा दिया है कि Xiaomi 18 सीरीज में बैटरी की शुरुआत 7000mAh से हो सकती है। Xiaomi 18 Pro Max इस सीरीज का सबसे बड़ा फोन होगा जिसमें 6.9 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिप मिल सकती है। यह फोन 8500mAh बैटरी से लैस हो सकता है। वहीं, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में पुरानी सीरीज की तरह रियर साइड में भी डिस्प्ले मिलने वाला है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.