Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 

Xiaomi 18 Pro Max की 8,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 18:07 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
  • Xiaomi 18 Pro Max में डुअल-स्पीकर दिए जा सकते हैं
  • यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चल सकता है

यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Xiaomi 17 Pro Max की जगह ले सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi जल्द ही मिड-प्रीमियम सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। Xiaomi 18 Pro Max के प्रमुश स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में कैमरा से जुड़े अपग्रेड के साथ ही अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi 18 Pro Max की Qualcomm के SM8975 चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस चिपसेट को Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के तौर पर लाया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। Xiaomi 18 Pro Max में डुअल-स्पीकर दिए जा सकते हैं। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चल सकता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। यह कैमरा पावर का इस्तेमाल घटाने के साथ हाई-रिजॉल्यूशन इमेजेज कैप्चर करने में मदद करेगा। यह नेक्स्ट-जेनरेशन LOFIC HDR 3.0, हाई फ्रेम गेन और अल्ट्रा-हाई डायनैमिक रेंज को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल कोटिंग के साथ GP ग्लास-प्लास्टिक लेंस भी हो सकता है। Xiaomi 18 Pro Max में मैक्रो शॉट्स के लिए सपोर्ट के साथ टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 8,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।   

आगामी सीरीज के Xiaomi 18 Pro और  Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल 1/1.3 OV52B कैमरा या 200 मेगापिक्सल 1/1.12 इंच OVB0D LOFIC कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में  Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 सीरीज का लॉन्च हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2K डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर M10 सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.