Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक

Xiaomi 18 Pro रियर स्क्रीन के लिए शाओमी ने बड़े आंकड़े शेयर कर इसका महत्व भी गिना दिया है। स्क्रीन पर यूजर्स ने ऐप कार्ड के साथ 40 लाख बार इंटरेक्ट किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 16:49 IST
ख़ास बातें
  • रियर में फोन के अंदर दो बड़े कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं।
  • फोन में Leica ट्यून्ड कैमरा होगा जो कि अपग्रेड होकर आ सकता है।
  • फोन कर्व्ड किनारों के साथ स्क्वायर शेप बिल्ड में है।

Xiaomi 18 Pro में अबकी बार रियर डिस्प्ले खास फीचर्स के साथ आने वाला है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज को घरेलू मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी हो चुकी है जिसके लिए ब्रांड ने फोन की पहली झलक जारी कर दी है। धांसू टीजर के साथ Xiaomi 18 Pro का रियर डिजाइन सामने आया है। फोन में पीछे की तरफ भी एक डिस्प्ले होने का पता चलता है। फोन के साथ Xiaomi ने कुछ नया करने का इशारा दे दिया है। आइए जानते हैं Xiaomi 18 Pro के रूप में चीनी कंपनी के पिटारे क्या निकलेगा नया। 

Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi (via)ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है। सामान्य तौर पर रियर डिस्प्ले को कंपनी वॉलपेपर या शॉर्टकट के लिए ही इस्तेमाल करती आई है। लेकिन इस बार कुछ नया देखने को मिलने की उम्मीद है। 

Xiaomi 18 Pro Series is launching in China this September!

This time, Xiaomi is teasing a new-generation, more versatile rear screen integrated into the camera module.

📱 Xiaomi 18 Pro Series
🖥️ Upgraded rear display
🇨🇳 China launch: September 2026

More details are coming… pic.twitter.com/C1LQKgPMRt

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 15, 2026

रियर स्क्रीन के लिए शाओमी ने बड़े आंकड़े शेयर कर इसका महत्व भी गिना दिया है। ब्रांड ने खुलासा किया है कि पिछले साल फोन के रियर स्क्रीन पर यूजर्स ने ऐप कार्ड के साथ 40 लाख बार इंटरेक्ट किया, जबकि 35 लाख वॉलपेपर रोजाना बदले गए। शाओमी ने जता दिया है कि उसकी रियर स्क्रीन सिर्फ एक दिखावटी फीचर नहीं है, यूजर्स असल जिंदगी में इसका इस्तेमाल भी करते हैं। 

Xiaomi 17 Pro को रियर स्क्रीन का काफी फायदा मिला और फोन यूजर्स के बीच पॉपुलर रहा था। Xiaomi 18 Pro के साथ कंपनी इस आकर्षण को नई ऊंचाई देना चाहती है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नए Xiaomi 18 Pro में 8000mAh बैटरी आ सकती है। इसके साथ ही फोन में Leica ट्यून्ड कैमरा होगा जो कि अपग्रेड होकर आ सकता है। Xiaomi 18 Pro कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में फोन के अंदर दो बड़े कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं जो वर्टीकली प्लेस हैं। इनके नीचे ही, मगर कैमरा मॉड्यूल के बाहर एक और लेंस नजर आ रहा है। इसी के साथ में कंपनी ने साइड में LED फ्लैश लाइट को प्लेस किया है। LEICA ब्रांडिंग साफ नजर आ रही है। राइट स्पाइन पर ऊपर की ओर वॉल्यूम रॉकर हैं, और नीचे पावर बटन हो सकता है। लेफ्ट स्पाइन पर भी एक बटन कंपनी ने दिया है। फोन कर्व्ड किनारों के साथ स्क्वायर शेप बिल्ड में है। Apple लॉन्च इवेंट के बाद सितंबर महीने में यह किसी स्मार्टफोन ब्रांड का बड़ा इवेंट हो सकता है। अन्य डिटेल्स बहुत जल्द सामने आ सकती हैं। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

2.70 इंच

Cover Resolution

596x912 पिक्सल

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 6

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 17

रिज़ॉल्यूशन

1,120x2,436 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

2.70 इंच

Cover Resolution

904x572 पिक्सल

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1220x2656 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.