Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले

Xiaomi 18 में एक बड़ा अपग्रेड कैमरा सिस्टम में हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जून 2026 15:16 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • Xiaomi 18 में एक बड़ा अपग्रेड कैमरा सिस्टम में हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन की 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था

Photo Credit: Xiaomi

चाइनीज हैंडसेट मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.4 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 7,200mAh की बैटरी है। Xiaomi 17 में 7.000 mAh की बैटरी दी गई है। Xiaomi 18 में कॉम्पैक्ट डिजाइन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स के साथ चारों साइड पर स्लिम बेजेल्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशो हो सकती है। 

Xiaomi 18 में एक बड़ा अपग्रेड कैमरा सिस्टम में हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 18 Pro में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी 100 W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में डुअल 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सिस्टम हो सकता  है। Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन का फीचर भी हो सकता है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S26 Ultra में यह फीचर दिया गया है। प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर से निकट में खड़े लोगों के लिए मोबाइल की स्क्रीन पर जानकारी को देखना मुश्किल होता है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय Xiaomi 18 Pro को पहले लाया जा सकता है। Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल प M10 सेकेंडरी डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.