हाल ही में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं
इस वर्ष मई में पेश किए गए Xiaomi 17 Max की यह जगह ले सकता है
Photo Credit: Xiaomi
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया था। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ बड़ी स्क्रीन वाले Xiaomi 18 Max को भी पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस स्मार्टफोन मेकर बड़ी स्क्रीन वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को डिवेलप कर रही है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इसमें 8,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हालांकि, इस टिप्सटर ने स्मार्टफोन का मॉडल नहीं बताया है। यह Xiaomi 18 Max हो सकता है। इस वर्ष मई में चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Max की यह जगह ले सकता है। Xiaomi 18 Max में प्रोसेसिंग के परफॉर्मेंस और इमेजिंग हार्डवयर दोनों में अपग्रेड हो सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच फ्लैट SuperPixel डिस्प्ले 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में शाओमी का पहला Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। Xiaomi 17 Max में 8,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
हाल ही में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi 18 Pro में 6,000 mAh और Xiaomi 18 Pro Max में 7,050 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।